Skip to content
Tuesday, October 6, 2026
Breaking
Political

दिल्ली कांग्रेस के नेता कप्तान सिंह सांगवान और कांग्रेस की निगम पार्षद अमर लता ने दिल्ली सरकार और तिमारपुर विधायक पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

· by admin0
3 min read
Kaptan Singh Sangwan & Amarlata Sangwan
Kaptan Singh Sangwan & Amarlata Sangwan

AA News
#Wajirabad_Sangam_Vihar

Report : Anil Kumar Attri

इनका आरोप संगम विहार कॉलोनी में DSIIDC के भ्रष्टाचार में 11 करोड रुपए की बर्बादी क्योंकि समस्याएं जस की तस है और विधायक के मौन रहने पर उठाए सवाल।

कप्तान सिंह सांगवान का आरोप है कि दिल्ली सरकार द्वारा तिमारपुर की अनधिकृत कॉलोनी संगम विहार वजीराबाद में पिछले 3 से 4 वर्षों से पानी की निकासी नहीं होने से सभी लोग नरकीय जीवन जी रहे हैं।

इनका कहना है कि 2013 से 2018 तक कॉलोनी में विकास के नाम पर दिल्ली सरकार के DSIIDC के माध्यम से लगभग 11 करोड रुपए जनता के पैसे यहां घोटाले और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। इनका आरोप है कि इस पर दिल्ली सरकार के विधायक पंकज पुष्कर भी मौन है क्यों नहीं वह आवाज उठा रहे ? इनका कहना है कि इस रकम से डरनेज सिस्टम, सड़क और निर्माण कार्यों का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था जिसे 2013 से 14 में पूरा करना था।

Kaptan Singh Sangwan &  Amarlata Sangwan
Kaptan Singh Sangwan & Amarlata Sangwan

कंपनी ने आनन-फानन में सभी सड़कें डीएसआईआईडीसी की देखरेख में बना दी और 2014 से पहले यह काम निपटा दिए। साथ ही दूसरी दूसरी बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही कॉलोनी में फिर से सड़क , ड्रेनेज और पानी की लाइनों के लिए ठेका दिया गया। क्षेत्रीय विधायक और डीएसआईआईडीसी की निगरानी में यहां सड़क और पानी की लाइन शुरू कर दी और 2018 तक 80% कार्य को अंजाम देने की घोषणा कर दी जिसमें मात्र एक ऊपरी लेयर का कुछ काम बाकी दर्शाया गया है, बाकी पूरा काम कर दिया गया, लेकिन उसके बाद इनमें से एक भी समस्या हल नहीं हुई ना डरनेज सिस्टम चल पा रहा है ना गलियां सुधार हो पाई न ही पानी की निकासी हो पा रही है। सभी समस्याएं ज्यों की त्यों है तो आखिर करीब 11 करोड रुपए गए कहां ? क्या इनको ऐसे ही बर्बाद कर दिया गया या मिलीभगत कर इन पैसों को बड़ा घोटाला कर बांट लिया गया ये आरोप है कांग्रेस नेता के, क्योंकि पूरे 11 करोड रुपए लगते तो कॉलोनी का उद्धार हो सकता था।

https://youtu.be/lW-3IGyB8-w
Video
इन सबकी जवाबदेही के लिए कप्तान सिंह सांगवान ने कहा कि वह एंटी करप्शन के समक्ष यह सभी कागजात लेकर पेश होंगे ताकि जनता को वह न्याय दिला सके । आखिरकार जनता के टैक्स का पैसा कहां गया साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कप्तान सिंह सांगवान ने कहा कि रिहायशी इलाकों से संगम विहार में तारे हटवाने , खाली पड़ी लैंड पर कम्युनिटी सेंटर बनवाने, स्कूल का निर्माण करवाने , कूड़ा घर की जमीन उपलब्ध करवाने , मेट्रो फीडर बस सेवा दिलाने के लिए इन मोर्चे पर विधायक सफल नहीं हुए हैं ।

https://youtu.be/IXtY0gRUhMw

साथ ही कप्तान सिंह सांगवान ने कहा कि यहां की स्थानीय निगम पार्षद जो किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में साथ में मौजूद थी इनका दावा है कि पार्षद की तरफ से कई बार निगम पार्षद ने सदन में भी इस मुद्दे को उठाया और शिकायतें की है बावजूद उसके यहां इस भ्रष्टाचार की तरफ निगम ध्यान नहीं दे रहा है क्योंकि निगम का भी बड़ा भ्रष्टाचार है। क्या कहा कप्तान सिंह सांगवान और अमर लता सांगवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ? क्या क्या मुद्दे उठाए वह सब आप इन्हीं से इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुनिए।
https://youtu.be/BzvY5zIz-Y4
Video

Written by admin