Skip to content
Political

दिल्ली में JDU का चुनावी शंखनाद

· by admin
Bindal Vatika Burari, Delhi

AA News
Burari Delhi
बुराड़ी विधानसभा में जनता दल यूनाइटेड ने चुनावी तैयारियां शुरू की। कभी परिवर्तन रैली तो कभी सभाओं का आयोजन करके चुनावी रणनीतियां शुरू की। बुराड़ी विधानसभा में दिल्ली JDU के नव नियुक्त दिल्ली प्रदेश प्रभारी भगवान सिंह कुशवाहा का स्वागत समारोह बिंदल वाटिका में रखा गया।

Bindal Vatika Burari, Delhi
Bindal Vatika Burari, Delhi

बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भगवान सिंह कुशवाहा और दिल्ली प्रदेश JDU अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार के स्वागत के लिए पहुंची। इस मीटिंग में सात बार से ज्यादा विधायक रहे भगवान सिंह कुशवाहा ने JDU की टीम का चुनाव के लिए मार्गदर्शन किया। साथ ही बुराड़ी की टूटी हुई सड़क और बदहाल गलियां देखकर वह पूरी तरह हैरान थे। उन्हें हैरानी हुई कि देश की राजधानी के हालात इतने बदत्तर हो गए हैं।
Bindal Vatika Burari, Delhi
Bindal Vatika Burari, Delhi

For this lawn grass You can Contact AA News also
For this lawn grass You can Contact AA News also

यहां की जनता को नीतीश कुमार द्वारा बिहार में करवाए जा रहे कामों से अवगत करवाया जिसका वहां मौजूद जनता ने भी खूब समर्थन किया। इस मौके पर दिल्ली जदयू के प्रदेश अध्यक्ष व बुराड़ी से NDA प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार के लिए वोट व समर्थन की अपील भी की। जनता तक यह बात पहुंचाने की कोशिश की जा रही है कि गठबंधन के कारण तीर और कमल का चुनाव चिन्ह एक ही है। “तीर ही कमल है और कमल ही तीर है” इस नारे के साथ दिल्ली JDU ने दिल्ली में अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।
https://youtu.be/XgUBiBWY0po?si=2eR2xLYRAWeIueaF
दिल्ली JDU ने भाजपा से 10 विधानसभा सीटे मांगी है और मांगी गई टॉप की चार सीटों में बुराड़ी नंबर वन पर है। बुराड़ी से शैलेंद्र कुमार पिछला विधानसभा चुनाव भी लड़े थे और काफी अच्छे मत हासिल किए थे।

साथ ही अबकी बार बुराड़ी की बदहाल स्थिति का फायदा भी शैलेंद्र कुमार को मिलता हुआ नजर आ रहा है। क्योंकि जनता स्थानीय विधायक से सड़क जाम, टूटी गलियों व गंदे पानी की सप्लाई के कारण बेहद नाराज है। क्या कहा जदयू नेताओं ने आप उन्हीं से सुनिए
https://youtu.be/XgUBiBWY0po?si=2eR2xLYRAWeIueaF

Written by admin