Skip to content
Monday, October 5, 2026
Breaking
Political

बुराड़ी क्षेत्र में महिला सम्मान समारोह में पहुंची हजारों महिलाओं की भीड़

· Updated · by admin1
2 min read
Burari
Burari

AA News
Burari Delhi

आम आदमी पार्टी की बुराड़ी विधानसभा से महिला विंग की अध्यक्ष रूबी रावत के द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में इतनी महिलाओं की भीड़ उमड़ी की जिसे देखकर हर कोई हैरान था। बुराड़ी की सभी कॉलोनीयों से महिलाओं की कीर्तन मंडली, समाजसेवी महिलाएं, विभिन्न क्षेत्रों में जनता की सेवा करने वाली मातृशक्ति बुराड़ी के इस आयोजन में पहुंची। इस आयोजन में आम आदमी पार्टी से विधायक संजीव झा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे साथ ही दिल्ली प्रदेश महिला विंग की अध्यक्ष भी यहां पर पहुंची। पार्षद व पार्टी की महिला पदाधिकारी रूबी रावत द्वारा आयोजित इस आयोजन में कादीपुर वार्ड से पार्षद मुनेश राहुल शर्मा भी पहुंची। विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। यहां पर पहुंचने वाले हर अतिथि से लेकर सामान्य व्यक्ति ने एक ही बात कही कि उन्होंने बुराड़ी विधानसभा में महिलाओं का इतना बड़ा कार्यक्रम पहले कभी नहीं देखा था। महिलाओं के कार्यक्रम का इतना बड़ा शक्ति प्रदर्शन करके रूबी रावत ने साफ संकेत दे दिया है कि आम आदमी पार्टी के साथ महिलाएं इतनी बड़ी संख्या में जुड़ी है कि आगामी विधानसभा में विधायक संजीव झा की जीत फिर से सुनिश्चित है।

Burari
Burari

इस मौके पर विधायक संजीव झा ने संबोधित किया और साथ ही जाम व मुख्य सड़क पर भी अपना पक्ष रखा।

https://youtu.be/9p8GOiGqiWY

विधायक संजीव झा ने बताया कि पहले बुराड़ी की जनता काम न होने से परेशान थी लेकिन अब आम आदमी पार्टी की सरकार के द्वारा यहां पर गलियों में सिवर लाइन बिछाई जा रही है, गैस पाइपलाइन व जल बोर्ड की लाइने बिछाई जा रही है, मुख्य सड़क पर सिवर लाइन बिछाई जा रही है। कई कॉलोनियो में गैस की सप्लाई भी शुरू हो चुकी है । एक साथ इतने काम शुरू होने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है लेकिन इन सब परेशानियों को अगले दो महीने में समाप्त कर दिया जाएगा और क्या कहा खुद आप संजीव झा से सुनिए।

For this lawn grass You can Contact AA News also
For this lawn grass You can Contact AA News also
Written by admin