Skip to content
Sunday, October 4, 2026
Breaking
Political

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में केजरीवाल की होगी महारैली

· by admin8
2 min read
AAP Hariyana
AAP Hariyana

29 मई को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी की ‘अब बदलेगा हरियाणा रैली’, अरविंद केजरीवाल करेंगे संबोधित — अंकित कादयान

प्रदेशभर में डेढ़ से दो हज़ार बैठक करके सभी 22 जिलों में निमंत्रण दिया जायेगा – सहिल लठवाल

AAP Hariyana
AAP Hariyana

आम आदमी पार्टी 29 मई को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में ‘अब बदलेगा हरियाणा’ रैली से प्रदेश में विकास और ईमानदारी की राजनीति का आगाज करेगी। आम आदमी पार्टी हरियाणा के ऑब्जर्वर अंकित कादयान ने जानकारी देते हुए बताया की रैली की तैयारी जोरों से चल रही है। उन्होंने बताया की संयोजन कमेटी में हरियाणा प्रभारी सांसद सुशील गुप्ता जी के साथ सह-प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह, सह-प्रभारी महेंदर चौधरी, निर्मल सिंह, अशोक तंवर, सुखबीर चहल, बीके कौशिक, अश्विनी दुल्हेड़ा और लक्ष्य गर्ग होंगे।

इस अवसर पर उपस्थित आम आदमी पार्टी हरियाणा के ऑब्ज़र्वर साहिल लठवाल ने बताया कि प्रदेशभर में डेढ़ से दो हज़ार बैठक करके सभी 22 जिलों में निमंत्रण दिया जायेगा। इसमें दो लाख के करीब लोगों की व्यवस्था होगी।

सभी जिला, तहसील और गाँवों में जाकर रैली का निमंत्रण दिया जायेगा। तैयारी जोरों से चल रही है और रैली से प्रदेश में बदलाव की राजनीति की शुरुआत होगी। हम प्रदेश में ‘अब हरियाणा बदलेंगे रैली’ से नई विचारधारा का आगाज कर रहे हैं।

Written by admin