Skip to content
Thursday, September 24, 2026
Breaking
News

सगे बेटे ने 5 लाख की सुपारी देकर कराई अपने ही पिता की हत्या

· by admin1
3 min read
Rohini sec 14
Rohini sec 14

सगे बेटे ने 5 लाख की सुपारी देकर कराई अपने ही पिता की हत्या, क्राइम ब्रांच ने किया कलयुगी बेटे और कांट्रेक्ट किलर समेत एक अन्य को गिरफ्तार कर किया ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का खुलासा।

रिपोर्ट :- अनिल कुमार अत्री व मुकेश राणा
लोकेशन :- रोहिणी, दिल्ली

जिस बाप ने उसे जन्म दिया, जिसने उसे अपनी उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिसने उसे लाड़ प्यार से पाला, उसी इकलौते बेटे ने ही रच डाली अपने ही पिता की हत्या की घिनोनी साजिश। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मृतक के बेटे, उसके एक दोस्त और एक कांट्रेक्ट किलर समेत कुल 3 लोगो को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। जिन्होंने साजिश कर दिल्ली के एक केमिकल कारोबारी की राजधानी से सटे गाज़ियाबाद में गोली मारकर हत्या कर दी थी। क्राइम ब्रांच ने इस ब्लाइंड मर्डर की मिस्ट्री का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को धर दबोचा है।

Rohini sec 14
Rohini sec 14

हत्या की एक ऐसी सनसनीखेज और घिनोनी वारदात जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। जी हाँ देश की सबसे तेज़ तर्रार मानी जाने वाली दिल्ली पुलीस की क्राइम ब्रांच ने अपने ही सगे पिता की हत्या करवाने वाले कलयुगी बेटे और उसके एक करीबी दोस्त समेत एक कांट्रेक्ट किलर को गिरफ्तार किया है। शक्ल से सीधे साधे गौरव खेड़ा नाम के इस युवक ने बाप बेटे के प्यार भरे रिश्ते को ही तार तार कर दिया है। एक पिता ने शायद कभी नही सोचा होगा कि उसका सगा बेटा उनकी बुढ़ापे की लाठी बनने की बजाय अपने ही बुजुर्ग पिता की हत्या भी करवा सकता है। लेकिन शायद यही सच है ! पुलिस की गिरफ्त में खड़े ये तीनो लोग दिल्ली के केमिकल कारोबारी अनिल खेड़ा की हत्या के आरोपी हैं। जिसमे से नीली सफेद टी शर्ट में खड़ा ये युवक मृतक कारोबारी का ही सगा बेटा है। जिसपर 5 लाख की सुपारी देकर अपने ही पिता की हत्या करवाने का आरोप है। लेकिन केमरे पर ये सभी आरोपो से साफ इंकार कर रहा है।

Rohini sec 14
Rohini sec 14

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अनिल खेड़ा दिल्ली के मॉडल टाउन में अपने परिवार के साथ रहते थे। आरोपी गौरव मृतक अनिल का इकलौता बेटा है और खुद भी एक बेटे का पिता है। आरोपी गौरव को जुआ, नशा, सट्टे आदि की बुरी लत है, जिसको लेकर अक्सर उसका अपने पिता से झगड़ा होता था, उसे अपने पिता की रोकटोक भी पसंद नही थी। और एक दिन इसने अपने एक करीबी दोस्त के साथ मिलकर पिता की हत्या की साजिश रच डाली। और दोस्त विशाल ने भी उसे अपने आज़ाद पुर स्थित होटल में 2 कांट्रेक्ट किलर्स से मुलाकात कराई। पिता को रास्ते से हटाने के लिए बेटे ने भी 5 लाख की सुपारी दे डाली। और बीते 21 मई को योजना के अनुसार दिल्ली के गाज़ियाबाद में कारोबारी गोली मारकर हत्या कर दी गयी। लेकिन अब ये कांट्रेक्ट किलर और गौरव का करीबी दोस्त भी अपने आप को बेकसूर बता रहा है।

पकडे गया आरोपी बेटा पूरे बिजनेस और पैसे पर अपना हक चाहता था जबकि उसके दोस्त विशाल का केमिकल बिजनेस में हिस्सेदार बनाना तय हुआ था। वहीं गिरफ्तार किल्लर सादिक लोनी इलाके का रहने वाला है जबकि इसका फरार दूसरा साथी शमशेर दिल्ली के ही वजीरपुर इलाके में रहता है और अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। बरहाल क्राइम ब्रांच ने इन्हें रोहिणी कोर्ट में पेश करने के बाद गाज़ियाबाद पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं इस वारदात के खुलासे से साफ हो गया है कि पैसा अब खून के रिश्तों से भी बड़ा हो गया है।

Written by admin