Skip to content
Friday, October 9, 2026
Breaking
Political

मनोज तिवारी पर हमला नहीं केवल ड्रामा है — कांग्रेस पूर्व विधायक जयकिशन

· by admin0
2 min read
Bawana BJP
                              Bawana BJP

AA News
New Delhi
बीती रात बाहरी दिल्ली के बवाना में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी पर अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर पत्थरों और लकड़ी से हमला कर दिया। शनिवार को यह हमला उस वक्त हुआ जब वह बवाना में एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नरेला थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है । दूसरी तरफ कोंग्रेस के पूर्व विधायक जयकिशन ने इसे बीजेपी का ड्रामा बताया .. कांग्रेस का आरोप बीजेपी और आम आदमी पार्टी खुद की पिटाई करवाकर सहानुभूति के ड्रामे का आरोप लगाते हैं …
मनोज तिवारी पर हमला उस समय हुआ जब वह बवाना उपचुनाव के लिए एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। ऐसा लगता है कि चुनाव में अपनी हार को सामने देख विपक्षी पार्टियां हिंसा पर उतारू हो गई हैं।’ हमले में मनोज को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी है। शनिवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि किसी ने मनोज तिवारी पर लकड़ी के टुकड़ों और पत्थरों से हमला किया है। उनकी तरफ से शिकायत मिली है, जिसके आधार पर केस दर्ज कर वहां की विडियो फुटेज के जरिए जांच की जा रही है। बवाना में 23 अगस्त को उपचुनाव होना है, जिसके लिए सभी पार्टियां पूरा दमखम दिखाने में लगी हुई हैं। इस सीट से विधायक वेद प्रकाश ने आप पार्टी छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है और वह मैदान में हैं। वेद प्रकाश प्रत्याशी ने हमले का आरोप आम आदमी पार्टी पर लगाया है ।
बीजेपी का आरोप है उसी एरिया में आम आदमी पार्टी की भी सभा थी जब आम आदमी पार्टी की सभा मे भीड़ नही जुटी और बीजेपी की सभा मे जबरदस्त भीड़ थी इसी ईर्ष्या में aap ने इस घटना को अंजाम दिलाया
कोंग्रेस के पूर्व विधायक जयकिशन ने इसे बीजेपी का ड्रामा बताया .. कांग्रेस का आरोप बीजेपी और आम आदमी पार्टी खुद की पिटाई करवाकर सहानुभूति के ड्रामे का आरोप लगाते हैं … अभी तक हमलावर की पहचान नही दिल्ली पुलिस FIR दर्ज कर जांच में जुटी है ।
अनिल अत्तरी दिल्ली ।

Written by admin