Skip to content
Wednesday, October 28, 2026
Breaking
Social

अमेरिकी जोड़े ने भी भारत आकर सामूहिक विवाह में शादी की

· by admin1
2 min read

अमेरिकी जोड़े ने भी भारत आकर सामूहिक विवाह में शादी की

दिल्ली में सन्त निरंकारी मिशन द्वारा 39 जोड़ो का सामूहिक विवाह हुआ । इन जोड़ो में अमेरिका और कनाडा के अलावा देश के अलग अलग राज्यो के जोड़े है । इन सभी की सन्त निरंकारी मिशन में आस्था है और अभी दिल्ली के बुराड़ी ग्राउंड में सन्त निरंकारी मिशन का सत्तरवां समागम सम्पन्न हुआ है । हर साल समागम के बाद इस तरह सामूहिक शादी का आयोजन किया जाता है । सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज की हाजिरी में ये शादी सम्पन्न हुई । सभी जोड़ो को निरंकारी मिशन काफी पसंद है और ये सब सतगुरु माता की हाजिरी में शादी के इच्छूक थे और सहर्ष ये शादी की । शादी पारम्परिक तरीके से वर वधु ने एक दूसरे को जयमाला पहनाकर सम्पन्न की । शादी में कई राज्यो का जुड़ाव हुआ क्योकि अलग अलग राज्यो के युवक युवतियो ने शादी की । इनमे एक जोड़ा अमेरिका से है जो वही का नागरिक है और इस जोड़े ने भारत आकर निरंकारी मिशन में सामूहिक जोड़ो में शादी की है । दूसरा एक दूल्हा कनाडा से है तो दुल्हन इंडिया के पंजाब से है इस तरह जोड़ो में महाराष्ट्र , हरियाणा , गुजरात समेत अलग अलग राज्यो से है ।
वीडियो में आप देखिए शादी live और यूट्यूब पर भी AA News को Subdcribe करें


वीडियो

इस मौके पर सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज ने जोड़ो के साथ साथ इनके साथ आये पेरेंट्स को आशीर्वाद दिया ।
इस सामूहिक विवाह उत्सव का आयोजन सन्त निरंकारी ग्राउंड बुराड़ी रोड़ दिल्ली में किया गया । अब सभी जोड़े सतगुरु माता का आशीर्वाद पाकर काफी खुश है ।
सभी जोड़े बेहद खुश थे और उनका कहना था ये इनका बचपन का सपना था कि निरंकारी मिशन में उन्हें शादी रचाने का अवसर मिले ।

इस तरह की शादियां , बड़े स्तर पर ब्लड डोनेशन कैम्प और समागम का आयोजन मिशन लगातार कर रहा है जरूरत है मानवता की भलाई के इस तरह के कार्य सभी पंथ , सम्प्रदाय , संगठन आदि करें ।

 

Written by admin