Skip to content
Saturday, October 24, 2026
Breaking
Political

रोहिणी को मिले दो और मोहल्ला क्लिनिक

· by admin0
2 min read
Rohini Mohlla Clinic
Rohini Mohlla Clinic

रोहिणी को मिले दो और मोहल्ला क्लिनिक

AA News
रोहिणी, नई दिल्ली

वीडियो
https://youtu.be/qnClEfnG5Vo
वीडियो

दिल्ली को आज 4 नए मोहल्ला क्लीनिक और मिले इन का उद्घाटन आज दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और स्वास्थ्य से जुड़े अधिकारियों ने किया साथ में स्थानीय विधायक भी मौजूद रहे आज मिलने वाले चार मोहल्ला क्लीनिकों में दो मोहल्ला क्लीनिक मुंडका विधानसभा में जनता को समर्पित किए गए तो दो रोहिणी एरिया में जनता को समर्पित किए गए। रोहिणी एरिया के दोनों मोहल्ला क्लीनिक रिठाला विधान सभा के रोहिणी सेक्टर 16 और 17 में बनकर तैयार हुए हैं। इन चार मोहल्ला क्लीनिकों के जुड़ने के बाद दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक को की संख्या 165 हो गई है अभी तक दिल्ली में 161 मोहल्ला क्लीनिक थे।

Rohini Mohlla Clinic
Rohini Mohlla Clinic

ज्ञातव्य है कि दिल्ली सरकार 1000 मोहल्ला क्लीनिक का टारगेट लेकर चली हुई है। रोहिणी में मोहल्ला क्लीनिक के उद्घाटन के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र गोयल ने स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद किया और कहा कि इन मोहल्ला क्लीनिक में काफी सुविधाएं मिलेंगी। मोहल्ला क्लीनिकों में कई तरह के टेस्ट भी फ्री होंगे जो टेस्ट बड़े बड़े अस्पतालों में उपलब्ध नहीं होती वह सभी टेक्स्ट यहां पर होंगे साथ में स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मोहल्ला क्लीनिक में नियमों के तहत एमबीबीएस डॉक्टर नियुक्त किए गए हैं साथ में शादी दूसरे स्टाफ भी तैनात किए गए हैं। धीरे-धीरे इस मैनपावर को और भी बढ़ा लिया जाएगा ताकि लोगों को अपने घर के नजदीक ही है से जुड़ी सुविधाएं मिले इस मौके पर महेंद्र गोयल ने कहा कि यदि लोगों का स्वास्थ्य अच्छा होगा तो विकास तो अपने आप में हो जाएगा जब अच्छा स्वास्थ्य होगा तो लोग मेहनत भी करेंगे और अच्छे परिणाम सामने आएंगे लेकिन सभी कामों से पहले जरूरत है इंसान का खुद का स्वास्थ्य अच्छा हो इसी के तहत इन मोहल्ला क्लीनिकों की संख्या बढ़ाई जा रही है और दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं ताकि घर के नजदीकी फ्री में सरकारी सुविधाओं से इंसान को इलाज मिल सके।

Written by admin