Skip to content
Sunday, September 20, 2026
News

अलीपुर अवैध शराब के अड्डो पर स्वाति मालीवाल का छापा

· by admin0
Torjar Colony Tikri khurd Alipur

AA News
टिकरी टार्जन कॉलोनी, अलीपुर नई दिल्ली।
वीडियो
https://youtu.be/XjTq0RVlQ6U
.. वीडियो AA न्यूज़
 दिल्ली के अलीपुर थाना इलाके में टिकरी में शाम के समय दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्षा स्वाति मालीवाल शराब माफियाओं के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची । स्वाति मालीवाल की पूरी टीम ने साथ मे अलीपुर थाना पुलिस को भी लिया थ। अलीपुर में पहुंचकर वहां पर बने डीडीए के पार्क में बने ठीकानों से काफी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद की । बाहरी दिल्ली में शराब माफियाओं का काफी बोल बाला है और काफी बड़ी तादात में अवैध शराब की खपत भी इस इलाके में होती है ।

 जब स्वाति मालीवाल ओर उनकी टीम ने अलीपुर के टीकरी इलाके में शराब माफियाओं के ठिकाने पर छापेमारी की तो अलीपुर थाना इलाके की पुलिस टीम भी उनके साथ मौजूद थी । 

Torjar Colony Tikri khurd Alipur
Torjar Colony Tikri khurd Alipur

करीब दो महीने पहले नरेला इलाके में एक महिला की शिकायत पर स्वाति मालीवाल ने छापेमारी कर शराब माफियाओं के घर से काफी मात्रा में शराब बरामद की थी । जिसके बाद शराब माफियाओं ने इलाके में बुरी तरह तांडव मचाया था और शिकायतकर्ता महिला को बुरी तरह पीटा था । नरेला इलाके में सड़क पर पिटाई करते हुए कपड़े तक फाड़ दिए और नरेला थाने की पुलिस टीम के साथ भी मारपीट की थी ।

 स्वति मालिवाल द्वारा दिल्ली के अलग अलग  इलाके में शराब माफियाओं के ठिकानों पर छापेमारी करने के बाद ही पुलिस को पता चलता है । की इलाके में अवैध तरीके के शराब बिक रही है । क्या इससे पहले कभी भी पुलिस को किसी भी शिकायतकर्ता के द्वारा शिकायत नही मिलती या पुलिस उस शिकायत पर ध्यान नही देती । 

इससे तो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठते है । कि पुलिस अपनी अवैध कमाई की वजह से शराब माफियाओं से साठगांठ रखती है । 

Written by admin