Skip to content
Thursday, September 24, 2026
Latest
News

आर्य समाज ने धूमधाम से मनाया स्वामी दयानंद जी का जन्मोत्सव

· by admin0
2 min read
Swami Dyanand Jnmotsv shobhayatra Arya Samaj NW Delhi
Swami Dyanand Jnmotsv shobhayatra Arya Samaj NW Delhi

AA News
रानी बाग , नई दिल्ली

वीडियो देखें AA News का ये
https://youtu.be/5Zu8lxmPtaY
वीडियो

आज नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के रानीबाग एरिया में स्वामी दयानंद जी के 194 में जन्म दिवस को नार्थ-वेस्ट दिल्ली आर्य समाज शाखा ने धूमधाम से मनाया। आज आर्य समाज नॉर्थ-वेस्ट के द्वारा एकता मार्च का आयोजन किया गया। इस एकता मार्च में गुरुकुल के छोटे-छोटे बच्चे अपने करतब दिखा रहे थे। कभी तलवारबाजी कभी योगासन तो कभी मल्ल युद्ध जैसे जौहर दिखाते हुए स्कूल गुरुकुल के बच्चे साथ में चल रहे थे। इस मौके पर व्यापार मंडल और रास्ते में आने वाली आरडब्ल्यूए ने इस एकता मार्च का भव्य स्वागत किया। पिछले 10 साल से इस तरह के इस एकता मार्च का आयोजन लगातार हो रहा है।

Swami Dyanand Jnmotsv shobhayatra Arya Samaj NW Delhi
Swami Dyanand Jnmotsv shobhayatra Arya Samaj NW Delhi

आदिवासी क्षेत्रों से आतंकवाद से पीड़ित बच्चों को आर्यसमाज यहां लाकर मुफ्त में शिक्षा देता है। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे कोई MBBS तो कोई MBA आदि कोर्स पूरा कर वापिस अपने पूर्वोत्तर के राज्यों में जाकर वहां पर कार्य करते हैं और शिक्षा का प्रचार करते हैं। आज ये एकता मार्च आर्य समाज सरस्वती विहार से शुरू होकर सैनिक विहार , आर्य समाज मंदिर रानी बाग , महिंद्रा पार्क , राजनगर से होते हुए कई किलोमीटर चलने के बाद संदेश विहार में संपन्न हुआ। बीच-बीच में लोगों ने इन आर्य समाज से जुड़े लोगों के एकता मार्च और बच्चों का दिल से स्वागत किया।

जहां जहां से यात्रा गुजरती है अक्सर उस एरिया के लोगों को हर साल पहले से ही यात्रा का इंतजार रहता है और जैसे ही एकता मार्च वहां पर पहुंचता है तो लोग स्वागत करते हैं और प्रसाद का वितरण भी करते हैं। ऋषि दयानंद जी के 194 में जन्म दिवस मनाने में आज सभी धर्मों और जातियों के लोग शामिल हुए।
Youtube पर AA News को Subscribe जरूर करें।

Written by admin