Skip to content
Saturday, October 10, 2026
Breaking
Political

जामा मस्जिद, मीना बाजार, चांदनी चौक के क्षेत्रों व कस्तूरबा अस्पताल का निरीक्षण

· by admin0
4 min read
NDMC Mayor inspection
NDMC Mayor inspection

जामा मस्जिद, मीना बाजार, चांदनी चौक के क्षेत्रों व कस्तूरबा अस्पताल का निरीक्षण

महापौर ने आसियान बैठक की तैयारियों का जायजा लेने के लिए किया ऐतिहासिक स्थलों का निरीक्षण

NDMC Mayor inspection
NDMC Mayor inspection

उत्तरी दिल्ली की महापौर सुश्री प्रीति अग्रवाल ने आज 19 से 30 जनवरी तक दिल्ली में आयोजित होने वाले आसियान बैठक के तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज पुरानी दिल्ली के ऐतिहासिक जामा मस्जिद, मीना बाजार, चांदनी चौक के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।  इस अवसर पर क्षेत्रीय निगम पार्षद श्री रवि कप्तान, श्री नवीन त्यागी, श्री आले मोहम्मद, सुश्री सुल्ताना आबाद ,उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त श्री मधुप व्यास, शहरी क्षेत्र की उपायुक्त सुश्री रूचिका कात्याल, प्रमुख अभियंता श्री विजय प्रकाश, निदेशक अस्पताल प्रशासन डॉ डी.के सेठ व निगम के वरिष्ठ अधिकारिगण उपस्थित थे।

जामा मस्जिद के निरीक्षण के दौरान महापौर ने मस्जिद के गेट नंबर 3 के आगे से अनधिकृत होर्डिंगको हटाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने द्वार के आसपास सौंदर्यीकरण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आसियान बैठक के दौरान कई देशों से आए हुए डेलीगेट्स दिल्ली के विभिन्न ऐतिहासिक स्मारकों व स्थलों को देखने आएंगे इसलिए निगम द्वारा सफाई व्यवस्था को बेहतर से बेहतर करना आवश्यक हैं। सुश्री अग्रवाल ने जामा मस्जिद के द्वार संख्या 1 के निरीक्षण के दौरान मस्जिद के सभी द्वारों के आसपास सौंदर्यीकरण करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जामा मस्जिद के पार्के के सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए और ये सभी कार्य 1 जनवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए।

मीना बाजार के निरीक्षण के दौरान सुश्री प्रीति अग्रवाल ने वहां सफाई व्यवस्था को बेहतर न पाकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने मीना बाजार में स्थित शौचालय के बेहतर प्रबंधन के सख्त निर्देश दिए। सुश्री अग्रवाल ने कहा कि निगम का मुख्य कार्य नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है जिसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मीना बाजार के पास स्थित जगत सिनेमा के निकट पार्किंग के निरीक्षण के दौरान सुश्री अग्रवाल पार्किंग को और अधिक बेहतर तरीके से निर्माण के आदेश दिए। उन्होंने पार्किंग के संबंध में लोक निर्माण विभाग से संपर्क करने की बात कही ताकि वह स्थल उत्तरी दिल्ली नगर निगम को बेहतर पार्किंग स्थल के रूप में विकसित करने के लिए स्थानांतरित हो सके। उन्होंने वर्तमान में चल रहे पार्किंग की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी बात कही।

जगत सिनेमा के पास स्थित भूमि एवं संपदा विभाग के भवन में अवैध कब्जा करने पर महापौर ने इस संबंध एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिये। उन्होंने निगमायुक्त से जल्द से जल्द इस संबंध में लिप्त विभागीय अधिकारियों के उपर कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

चांदनी चौक के निरीक्षण के दौरान नई सड़क के पास स्थित 150 साल पुराने प्याऊ को हटाने के संबंध में महापौर ने जांच के आदेश दिये। इसके साथ ही नयी सड़क के जोगीवारा क्षेत्र में निगम द्वारा निर्मित शौचालय को अवैध रूप से तोड़े जाने के संबंध में भी जांच के आदेश दिये। उन्होंने कहा कि इस तरह शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाना कानून जुर्म है और इस तरह की कार्यवाही निगम द्वारा बर्दास्त नहीं की जाएगी। सुश्री प्रीति अग्रवाल ने टाउन हॉल के आसपास के अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए।

कस्तूरबा अस्पताल के निरीक्षण के दौरान महापौर ने वहां सफाई व्यवस्था उचित न देख सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल के स्त्री रोग विभाग का निरीक्षण किया और वहां चादरों और कंबल की व्यवस्था को जल्द से जल्द सुधारने के आदेश दिये। उन्होंने स्टोर के निरीक्षण के दौरान वहां रखे अवयवस्थित सामानों को जल्द से जल्द ठीक करने का निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि सफाई, स्वास्थ्य और शिक्षा निगम के प्रमुख कार्यों में से एक है। नागरिकों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम का कर्तव्य है और इसके लिए हम कटिबद्व है।

 

Written by admin