Skip to content
Wednesday, September 23, 2026
Latest
News

बदरपुर में डेमोलेशन करने गई दिल्ली नगर निगम की टीम का विरोध

· by admin0
2 min read
MCD Demolation
MCD Demolation Bardarpur Area

रिपोर्ट : राजेश सागर
AA News

साउथ ईस्ट दिल्ली के बदरपुर इलाके में अतिक्रमण हटाने पहुचीं एमसीडी टीम के खिलाफ लोगों ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की। बदरपुर के हरी नगर वार्ड में एमसीडी की टीम बुलडोजर के साथ अतिक्रमण हटाने पहुची थी लेकिन लोगों ने बुलडोजर को ही घेर लिया और एमसीडी के खिलाफ जमकर हंगामा और नारेबाजी की।

MCD Demolation
MCD Demolation Bardarpur Area

बदरपुर के हरि नगर वार्ड में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एमसीडी का दस्ता बुलडोजर के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए पहुँचा तो लोगों ने एमसीडी अधिकारियों के साथ बुल्डोजर को ही घेर लिया और बुलडोजर को चलने आगे नही बढ़ने दिया। दरअसल आज दोपहर एमसीडी की टीम इलाके में अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस के दल-बल के साथ पहुचीं थी, एमसीडी ने जैसे ही बुलडोजर से अतिक्रमण हटाना शुरू किया लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी और देखते ही देखते सैकड़ों लोग एमसीडी की इस कार्यवाही के खिलाफ़ नारेबाजी करने लगे और एमसीडी के बुल्डोजर को रोक दिया और एमसीडी की इस कार्रवाई के खिलाफ लोगों ने जमकर हंगामा किया।
एमसीडी की कारवाई के खिलाफ लोगों ने जमकर हंगामा भी किया , लोगों का आरोप है कि वो पिछले 30 -40 सालों से यहाँ पर रह रहे है लेकिन आज अकस्मात बिना कोई नोटिस दिए एमसीडी के अधिकारी बुलडोजर के साथ कार्रवाई करने पहुंच गए, साथ ही लोगों का आरोप है कि एमसीडी के अधिकारी राजनीतिक बदले की भावना से ये कारवाही कर रहे है।
एमसीडी की कारवाई के खिलाफ लोगों में जबरदस्त गुस्सा है, लोगों का साफ़ साफ़ कहना है कि एमसीडी की ये कारवाही पूरी तरह अबैध है उनके पास कारवाही के कोई ऑर्डर तक नही है। लेकिन ये भी एक सच्चाई है कि दिल्ली की सड़कें , गलियां , बाज़ार आदि अतिक्रमण के कारण बिल्कुल संकरे हो गए है जिससे अक्सर जाम और रोडरेज जैसी समस्या भी रहती है । जब इस तरह के अतिक्रमण की शुरुआत होती है तो निगम आंखे बंद कर लेता है जब कोई कोर्ट का आदेश आता है तो तब अचानक धावा बोल दिया जाता है।

Written by admin