• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Monday, January 19, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home Political

अब राज्यसभा में भी पहुंचा देश का आम आदमी

by Editor
January 8, 2018
in Political
0
AAP RS Candidate

AAP RS Candidate

0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अब राज्यसभा में भी पहुंचा देश का आम आदमी

राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए AAP के संजय सिंह, एन डी गुप्ता और सुशील गुप्ता

लोकतंत्र के मंदिर में दिल्ली के हक़ की आवाज़ उठाएंगे – संजय सिंह

AAP RS Candidate
AAP RS Candidate

सोमवार को राज्यसभा के लिए आम आदमी पार्टी के तीनों उम्मीदवारों को निर्विरोध चुना गया। दिल्ली की तीन सीटों के लिए सिर्फ़ तीन ही नामांकन चुनाव आयोग के पास थे लिहाज़ा चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी द्वारा प्रस्तावित तीनों ही नामों को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया।

चुनाव आयोग द्वारा दिए गए प्रमाण पत्र के साथ आम आदमी पार्टी के तीनों सांसद पार्टी कार्यालय पहुंचे जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने तीनों सांसदों को सम्मानित किया और राज्यसभा चयन के लिए उनको शुभकामनाएं दी। पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता और पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने तीनों सांसदों को फूलमाला पहनाकर शुभकामनाएं दी।

मीडिया से बात करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि ‘आम आदमी पार्टी दिल्ली के लोगों का धन्यवाद करती है जिन्होंने आज से तकरीबन तीन साल पहले आम आदमी पार्टी में अपना विश्वास जताया था जिसकी बदौलत आज आम आदमी पार्टी के तीन उम्मीदवार राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। अब अगर केंद्र सरकार दिल्ली के साथ सौतेला व्यवहार करती है तो हमें इस बाद का भरोसा है कि अब संसद के उच्च सदन में भी दिल्ली के लोगों की आवाज़ उठेगी। हमारे सांसद दिल्ली की जनता की आवाज संसद में उठाने में सफल होंगे। आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की तरफ़ से तीनों नवर्निवाचित सांसदों को शुभकामनाएं।

राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि ‘अब अगर दिल्ली के साथ सौतेला व्यवहार होगा तो अब ये तीनों सांसद दिल्ली की आवाज संसद में उठाएंगे। तमाम समस्याएं दिल्ली के अलग-अलग कामों में आती है जैसे हमारी सरकार अस्पताल बनाना चाहती है तो डीडीए जमीन नहीं देता है, स्कूल बनाना चाहते हैं तो जमीन नही देते हैं, व्यवस्था सुधारना चाहते हैं लेकिन पुलिस हमारे हाथ मे नहीं है। दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने की हमने आवाज उठाई है लेकिन केंद्र सरकार ध्यान नहीं देती है। हम ये सारी बातें संसद के उच्च सदन में उठाएंगे।

नवनिर्वाचित सांसद संजय सिंह ने साथ ही कहा कि ‘देश के किसानों की बदतर हालात को भी हम देश की संसद में उठाएंगे और साथ ही रहड़ी-पटरी वालों के हक़ की आवाज़ को भी हम संसद में पहुंचाएंगे क्योंकि मैंने स्वयं 16 बरस तक रहड़ी-पटरी वालों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है। दिल्ली की जनता के हक़ की आवाज़ राज्यसभा में पुरज़ोर तरीक़े से उठाई जाएगी।

आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद एन डी गुप्ता और सुशील गुप्ता ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और संगठन के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

Editor

Editor

Next Post
Advocate Rishipal on Max hospital status matter report

शालीमार बाग़ मेक्स हॉस्पिटल मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की

Rolls Salon
News

Rolls Salon Launches India’s First Ultra-Luxury ‘Beyond’ Range, Grand Inauguration by Jacqueline Fernandez

by Editor
August 25, 2025
0

...

Read moreDetails
बुराड़ी की जनता को एक और तोहफा
News

बुराड़ी की जनता को एक और तोहफा

by Editor
August 12, 2025
0

...

Read moreDetails
Kadipur Ward (Burari) Delhi
News

सिविल लाइन जोन DC अंशुल सिरोही ने कादीपुर वार्ड का किया ओचक निरीक्षण

by Editor
August 9, 2025
0

...

Read moreDetails
Sk Monoar Nahid Honored with Golden Brick Award 2025 in Dubai
News

Sk Monoar Nahid Honored with Golden Brick Award 2025 in Dubai

by Editor
August 8, 2025
0

...

Read moreDetails
Vivek Agarwal of Audittech 360 house raided, under criminal investigation.
News

Vivek Agarwal of Audittech 360 house raided, under criminal investigation.

by Editor
August 17, 2025
0

...

Read moreDetails
Nd:YAG
News

प्राइमलेज़ ने पेश की क्रांतिकारी जर्मन Q-स्विच्ड Nd:YAG टेक्नोलॉजी; त्वचा उपचारों की विस्तृत श्रेणी के लिए एक नया बदलाव

by Editor
August 3, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.