Skip to content
Tuesday, October 20, 2026
Breaking
News

बुराड़ी COVID-19 टेस्ट सेंटर AAP और भाजपा में खिंचा-तानी।

· by admin0
2 min read

AA NEWS

DELHI

REPORT – ANIL KUMAR ATTRI

बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने बुराड़ी के पॉलीक्लिनिक अस्पताल में कोविड-19 के टेस्ट सेंटर का दौरा किया। मुकुंदपुर जहांगीरपुरी के अलावा बुराड़ी में भी कोविड-19 के दो टेस्ट सेंटर बनाए गए हैं जहां पर दिल्ली सरकार की तरफ से फ्री में कोरोना का टेस्ट किया जा रहा है।

 

AAP MLA SANJIV JHA BURADI
AAP MLA SANJIV JHA BURADI

 

 

 

खास बात यह है कि यहां पर बीजेपी के निगम पार्षद भी पहुंचे थे और उन्होंने कहा था कि यह सब उनकी तरफ से टेस्ट करवाए जा रहे हैं । इस तथ्य के पोस्टर भी पोस्ट किए गए थे ।

 

 

 

 

आज दिल्ली सरकार की तरफ से विधायक पहुंचे तो वह साथ में डीएम का लेटर भी लिए हुए थे उन्होंने दिखाया और कहा कि हमने बिल्डिंग एमसीडी से ली है और सब टेस्ट यहां पर दिल्ली सरकार करवा रही है इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए। हम सबको काम करना चाहिए ।

 

 

 

 

 

संजीव झा ने कहा कि यहां पर सैनिटाइजेशन की जरूरत है लोग आते हैं यहां पर निगम को लगातार सैनिटाइजेशन करना चाहिए लोग अपने आप उनको क्रेडिट देंगे । अब मानसून सीजन में पानी से उत्पन्न होने वाली बीमारियां हो सकती है ऐसा सीजन आ रहा है मानसून का तो उन्हें गलियों में सब जगह एंटी मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू जैसी दवाइयों का छिड़काव नालियों में करना चाहिए पब्लिक क्रेडिट देगी ।

 

 

 

 

 

 

 

यदि इस तरह से आकर फर्जी क्रेडिट लेने की कोई कोशिश करेगा तो जनता सब जानती है आज स्थानीय विधायक संजीव झा, बुराड़ी विधानसभा के एक वार्ड से आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद अजय शर्मा और अनिल कौशिक बुराड़ी थाने के सामने पॉलीक्लिनिक कोविद 19 टेस्ट सेंटर पर पहुंचे और वहां की समस्याओं को जाना।

 

 

 

 

 

 

 

 

डॉक्टर्स और उनके सहयोगियों को जो समस्याएं आ रही थी उन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए एमएलए साहब ने उसी वक्त डीएम से बात की और तुरंत समाधान का आदेश दिया। यहां पर दिल्ली सरकार की तरफ से बुराड़ी विधानसभा के लोगों का फ्री में कोरोना टेस्ट होता है। टेस्ट करवाने वाले को अपना आधार कार्ड साथ लेकर जाना होता है

Written by admin