Skip to content
Saturday, October 3, 2026
Breaking
Game

जप-जाप सेवा ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रीय सिख खेलों का शुभारंभ।

· by admin0
2 min read

AA NEWS

NEW DELHI

दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के सहयोग से करवाया जा रहा है खेलों का आयोजन जप-जाप सेवा ट्रस्ट दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के सहयोग से दिल्ली में राष्ट्रीय सिख खेल करवाई जा रही हैं जिस का आज शुभारंभ हुआ। आज से शुरु होकर 12 जनवरी तक चलेगा यह खेल आयोजन। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के धर्म प्रचार के मुखी जतिंदर पाल सिंह गोलडी व जप-जाप सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा उदघाटन करने के बाद खेल करवाई जायेंगी।

Jap - jaap trust & DSGMC
Jap – jaap trust & DSGMC

 

ट्रस्ट के मुखी हरजीत सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि सिख बच्चे-बच्चियों को प्रोत्साहित करने के लिए इन खेलों का आयोजन किया गया है जिसमें देश-भर से 700 के करीब पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यह खेल करवाने में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा, महासचिव हरमीत सिंह कालका का विशेष सहयोग मिला है।

Jap - jaap trust & DSGMC
Jap – jaap trust & DSGMC

हरजीत सिंह ने बताया कि जप-जाप ट्रस्ट निरोल और सेवामुक्त संस्था है जो गुरु महाराज जी के बताये हुए प्यार के सिद्धातों के आधार पर कार्य कर रहा है। जप-जाप सेवा ट्रस्ट 10 वर्षों से लंगर की सेवा, बच्चों के एजुकेशन की सेवा, दस्तारबंदी की सेवा, सहज पाठों की सेवा करता आ रहा है। नौजवान बच्चों को मोबाइल में लगे देखते हुए व नशों में लगा हुआ देख कर बहुत ही दुख होता था इसलिए जप-जाप ट्रस्ट ने खेलों का प्रयास आरंभ किया।

 

 

पिछले सालों से दिल्ली सिख गेम से खेलों की सेवा शुरु की गई। इस बार गुरु नानक देव जी के 550वें गुरुपर्व को समर्पित होकर राष्ट्रीय सिख खेलों का आयोजन किया जा रहा है।इस में एथलैटिक्स, गतका, आर्म रैसलिंग, हाॅकी, टग आॅफ वार, पावर लिफ्टिंग बाॅल, किक बाॅक्सिंग, बैडमिंटन, सैल्फ डिफैंस, शूटिंग, टेबल टैनिस, चैस, साईकलिंग, आर्चरी, आदि जैसे खेलों को शामिल किया गया है।
स. हरजीत सिंह ने बताया कि खेलों का समापन समारोह 12 तारीख को गुरु गोबिंद सिंह काॅलेज आफ कामर्स पीतमपुरा में किया जायेगा। खेलों के आयोजन में हरजीत सिंह, सतनाम सिंह, पिरतपाल सिंह, जगपाल सिंह का विशेष योगदान है।

Written by admin