Skip to content
Friday, October 23, 2026
Breaking
News

शिरोमणी अकाली दल सिख कौम की दुनिया में एक प्रतिनिधि पार्टीः सिरसा

· by admin1
3 min read

AA NEWS

 NEW DELHI

शिरोमणी अकाली दल विधानसभा की जितनी सीटों पर लड़ेगा जीत हासिल करेगाः कालका अवतार सिंह हित्त और हरमीत सिंह कालका ने पद संभालेशिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष स. सुखबीर सिंह बादल द्वारा नियुक्ति किये जाने के बाद आज अवतार सिंह हित्त ने बतौर सरप्रस्त व हरमीत सिंह कालका ने बतौर अध्यक्ष दिल्ली इकाई के पद संभाले।

DSGMC
DSGMC

 

इस समागम में हज़ारों की गिनती में संगत मौजूद थी। इस मौके पर संबोधित करते हुए दिल्ली कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि शिरोमणी अकाली दल पूरी दुनिया में सिख कौम की एकलौती पार्टी है। उन्होंने कहा कि जहां देश में शिरोमणी अकाली दल ने सिखों की लड़ाई लड़ी है, वहीं अब पाकिस्तान, अफगानिस्तान सहित पूरी दुनिया में यह सिखों की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 1984 के सिख कत्लेआम की लड़ाई केवल और केवल शिरोमणी अकाली दल ने लड़ी जिसके लिए पार्टी ने अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल व केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने अगुवाई की व आज दोषी जेलों मंे पहुंच गये हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह से हम दुनिया में अलग-अलग जगहों पर सिखों को आने वाली मुश्किलों के निवारण के लिए संजीदगी से प्रयास कर रहे हैं और हमेशा करते रहेंगे।

 

इस मौके पर अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने कहा कि शिरोमणी अकाली दल ने जितनी भी जंग जीती हैं हरेक में फतिह हासिल की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव भी एक तरह की जंग है व इसमें शिरोमणी अकाली दल जितनी भी सीटों पर चुनाव लड़ेगा जीत हासिल करेगा।

 

पार्टी के सरप्रस्त प्रकाश सिंह बादल व अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का धन्यवाद करते हुए श्री कालका ने कहा कि जब उन्होंने पहले दिल्ली कमेटी में सेवा का मौका मिला था तो गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व आ रहा थ व अब जब दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष के रूप में सेवा मिली है तो शिरोमणी अकाली दल का 100वां स्थापना दिवस आ रहा है जो हम पूरे उत्साह व खुशी से मनायेंगे।

 

पार्टी के दिल्ली प्रभारी व राज्यभा सांसद बलविंदर सिंह भुंदड़ विशेष तौर पर पहुंच कर दोनों नेताओं को जिम्मेवारी सौंपते हुए कहा कि अवतार सिंह हित्त और हरमीत सिंह कालका दोनों मिलकर पार्टी को मजबूत करेंगे और विधानसभा चुनावों में जितनी सीटें पार्टी को मिलेंगी जीतने के बाद अगामी गुरुद्वारा कमेटी के चुनावों में सभी 46 वार्डों पर रिकार्ड जीत हो सके ऐसी रणनीति तैयार करेंगे। जथेदार अवतार सिंह हित्त ने भी वर्करों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी सौंपी है उस पर पहरा देते हुए व सभी को साथ लेकर चलते हुए पार्टी की चढ़दीकला के लिए काम किया जायेगा।

 

गुरुद्वारा बंगला साहिब के हैडग्रंथी ज्ञानी रणजीत सिंह के अरदास करने के पश्चात समागम का दौर शुरु किया गया। स्टेज की सेवा बीबी रणजीत कौर द्वारा निभाई गई। इस मौके पर कोर कमेटी के सदस्यों के अलावा बड़ी गिनती में दिल्ली कमेटी सदस्य व अकाली वर्कर मौजूद थे।

Written by admin