Skip to content
Saturday, October 3, 2026
Breaking
Game

कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी होंगे भारत गौरव अवॉर्ड के मुख्य अतिथि

· Updated · by admin0
1 min read
Bharat Gaurav Award
Bharat Gaurav Award

नई दिल्ली
कलिरामन फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “भारत गौरव अवार्ड – सीज़न 11” का भव्य आयोजन इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर, लोदी रोड, नई दिल्ली में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5 बजे होगा।

इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे माननीय श्री भागीरथ चौधरी, कृषि राज्य मंत्री, भारत सरकार।

Bharat Gaurav Award
Bharat Gaurav Award

कलिरामन फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कलिरामन ने बताया कि भारत गौरव अवार्ड का उद्देश्य उन व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित करना है जिन्होंने समाज सेवा, शिक्षा, खेल, कला, संस्कृति, प्रशासन और राष्ट्र निर्माण जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दिया है।

पिछले दस वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा यह पुरस्कार समारोह अब अपने 11वें संस्करण में प्रवेश कर चुका है और देशभर में अपनी एक विशिष्ट पहचान बना चुका है। इस वर्ष भी विभिन्न क्षेत्रों से चयनित विभूतियों को उनके अद्वितीय कार्यों के लिए भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर देशभर से अनेक विशिष्ट अतिथि, समाजसेवी, शिक्षाविद्, खिलाड़ी, कलाकार और पत्रकार भी उपस्थित रहेंगे

Written by admin