Skip to content
Thursday, September 17, 2026
Political

जीत गुजरात और हिमाचल में जश्न नरेला में मनाया गया

· by admin0

https://youtu.be/zgwrnGWpVcY

ऊपर इस वीडियो में दिल्ली नरेला और बख्तारपुर में बीजेपी का जश्न देखिये और कार्यकर्ताओं की बाइट्स भी सुनिए ।

जीत गुजरात और हिमाचल में जश्न नरेला में मनाया गया।

चुनाव भले ही गुजरात और हिमाचल विधानसभा में हुए हो पर जश्न पूरे देश मे देखने को मिल रहा है । दिल्ली के अलग अलग हिस्सो में आज ढोल बज रहे है बीजेपी समर्थक लड्डू बांट रहे है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जयकारे लगा रहे है । नरेला विधानसभा के बख्तावरपुर गांव में देखिए बीजेपी के निगम पार्षद और नरेला जॉन के चेयरमैन सुनीत चौहान कार्यकर्ताओ को साथ लेकर ढोल बजाते हुए लोगो को बधाइयां दे रहे है ढोल बज रहे हैं । इस जीत का श्रेय नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को दे रहे है। बख्तावरपुर रॉड पर बीजेपी निगम पार्षद सुनीत चौहान के कार्यालय पर लोग बीजेपी की जीत की बधाइयां एक दूसरे को दे रहे है । वही उतरी-पश्चिमी बीजेपी जिलाध्यक्ष नीलदमन खत्री बीजेपी कार्यालय में लड्डू बांट रहे है । तो कही बुराड़ी से बीजेपी के प्रत्याशी रहे गोपाल झा प्रदेश कार्यालय में जाकर शंख बजा रहे है । कुल मिलाकर BJP आज दोनों राज्यो में जीत का जश्न दिल्ली की गलियों में भी मना रही है ।
ऐसा लग रहा है मानो चुनाव गुजरात और हिमाचल में न होकर दिल्ली में ही थे ।
बीजेपी के जिलाध्यक्ष नील दमन खत्री , पार्षद सुनीत चौहान , नरेला से पार्षद सविता खत्री, पूर्व पार्षद मोहन भारद्वाज , दिल्ली किसान मोर्चा से जितेंद्र खत्री सभी ने हिमाचल और गुजरात की जनता का शुक्रिया किया । इन दिल्ली बीजेपी के नेताओ ने लड्डू बांटकर और ढोल बजाकर जश्न मनाया ।

आपने अभी तक youtube पर aa news को सब्सक्राइब नही किया है तो youtube पर भी aa news को subscribe जरूर करें ताकि आपको तुरन्त दिल्ली की खबरो को अपडेट मिलती रहे ।

 

Written by admin