• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Wednesday, July 8, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home Social

दिल्ली भलस्वा झील फिर होगी गुलजार

by Editor
July 21, 2017
in Social
0
दिल्ली भलस्वा झील फिर होगी गुलजार
0
SHARES
28
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सांसद उदित राज ने उपराज्यपाल से की मुलाकात
लोकसभा में अपने क्षेत्र की भलस्वा झील की सफाई पर बोले

दो प्राइवेट मेम्बर बिल भी प्रस्तुत किए

उपराज्यपाल से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया

AA News.
Anil Attri News

लोकसभा सांसद डॉ. उदित राज ने आज दिल्ली के उपराज्यपाल श्री अनिल बैजल से उनके निवास पर मुलाकात की | डॉ. उदित राज ने क्षेत्र से सम्बंधित लगभग 12 मुद्दों पर उपराज्यपाल के साथ चर्चा की | जिसमें से अधिकतर मामले डीडीए से सम्बंधित है जिसमे एक प्रमुख मुद्दा यह रहा कि जो मजदूर ठेकेदारी पर काम कर रहे है उन्हें पूरा पैसा नहीं मिल रहा है उनको ठेकेदार के द्वारा यह भी धमकी दी जा रही है कि यदि कोई भी मजदूर अपने वेतन का कुछ हिस्सा नहीं देगा उसे काम से निकाल दिया जायेगा | जिसको लेकर उपराज्यपाल जी ने तुरंत प्रभाव से रिपोर्ट की मांग की है और जल्द से जल्द इस पर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है | वहीँ दूसरा ताहिरपुर गाँव का मामला सामने आया जिसमे गांववासियों की शिकायत है कि उनसे सरचार्ज लिया जा रहा है जबकि शहरी विकास मंत्रालय ने ताहिरपुर समेत 5 गाँव को सरचार्ज मुक्त किया हुआ है उसके बावजूद इस गाँव से यह पैसा वसूला जा रहा है | जिसपर उपराज्यपाल जी ने बताया कि इस मामले को भी उन्होंने संज्ञान में ले लिया है और जल्द ही इस पर कार्यवाही की जाएगी | इस तरह से लगभग 12 मामले उपराज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत किये गए | मुलाकात करने के बाद वहां आये गांववासियों को डॉ. उदित राज ने कहा कि उनकी सभी समस्याओं पर सुनवाई कर ली गयी है और उपराज्यपाल ने भरोसा दिलाया है कि जल्द से जल्द उनके अंतर्गत आने वाले सभी समस्याओं का निदान कर दिया जायेगा |

वहीँ आज डॉ. उदित राज ने लोक सभा में शून्यकाल के दौरान बादली विधान सभा के अंतर्गत भलस्वा झील की सफ़ाई का मुद्दा उठाया जिसमे बताया कि उनके संसदीय क्षेत्र उत्तर पश्चिम दिल्ली के बादली विधान सभा में लगभग एक किलोमीटर लम्बी भलस्वा झील है, जिसके रखरखाव की जिम्मेदारी डी.डी.ए. की है लेकिन दशकों से इसकी सफाई नहीं हुई है। अनाधिकृत तरीके से कुछ माफिया उसमें मछली पालन इत्यादि का कार्य करते हैं, जिससे आस-पास के क्षेत्रों में गंदगी और बदबू के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। यह झील पर्यटन का अच्छा केन्द्र बन सकता है। इसमें स्थानीय निवासियों द्वारा कई प्रकार के वाटर गेम इत्यादि स्वयं के प्रयास से किए जाते रहते हैं।उन्होंने शहरी विकास मंत्री महोदय का ध्यान आकर्षित करते हुए निवेदन किया कि डी.डी.ए. के अधिकारियों को निर्देशित करें कि अतिशीघ्र उपरोक्त झील को साफ कराया जाए और इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए |

इसके अतिरिक्त डॉ. उदित राज ने आज लोकसभा में दो प्राइवेट मेम्बर बिल भी प्रस्तुत किये पहला बिल एससीटी/टीएसीपी से सम्बंधित पेश किया गया जिसके लिए उदित राज ने कहा कि दलितों और आदिवासियों के विकास को ध्यान में रखते हुए इनके विकास के लिए बजट में आवंटित धनराशि इन्ही पर खर्च हो वहीँ दूसरा बिल पीईएमएसआर में संसोधन से संबधित पेश किया गया ।

Editor

Editor

Next Post
दसवीं की छात्रा ने स्कूल में दिया बच्चे को जन्म रेपिस्ट गिरफ्तार

दसवीं की छात्रा ने स्कूल में दिया बच्चे को जन्म रेपिस्ट गिरफ्तार

Kolkata police raid Agrifields Amit Gupta, others in Sunland fraud case.
News

Kolkata police raid Agrifields Amit Gupta, others in Sunland fraud case

by Editor
March 5, 2026
0

...

Read moreDetails
Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog.
News

Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog

by Editor
January 10, 2026
0

...

Read moreDetails
Land Pooling Policy Delhi
Property

“दिल्ली लैंड पुलिंग पॉलिसी” की देरी पर किसान अभी भी मायूस

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Circle Rates May Go Up
Property

दिल्ली में सर्कल रेट 8 गुना तक बढ़ सकता है

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.