Skip to content
Crime

दसवीं की छात्रा ने स्कूल में दिया बच्चे को जन्म रेपिस्ट गिरफ्तार

· by admin

AA News .

राजधानी दिल्ली में हुई शर्मिंदगी की हदे पार…10वीं की छात्रा ने स्कूल में दिया बच्चे को जन्म, पड़ोसी ऑटो ड्राइवर करता था रेप … कई महीनों से नाबालिग के साथ कर करा था बलात्कार …. आरोपी ऑटो चालक ने नाबालिग को खिलाई थी गर्भ गिराने की गोलिया … जिसके बाद स्कूल में नाबालिग ने दिया समय से पूर्व बच्ची को जन्म ….
दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में कंपार्टमेंट का पेपर देने गयी 10वीं की छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया तो सबके होश उड़ गए बाद में पता चला कि वह पिछले कई महीने से रेप की शिकार हो रही थी…आरोपी पड़ोस में रहने वाला 51 साल का ऑटो चालक निकला…. अब्दुल गफ्फार नाम का अरोपि किशोरी का 4-5 बार यौन शोषण कर चुका था…किशोरी को अपने चंगुल में रखने के लिए रुपयों का लालच देता था….लड़की को शुरू में अपने प्रेग्नेंट होने का पता नहीं चला…जब पेट फूलने लगा तो आरोपी ने उसे बच्चा गिराने की दवा खिला दी, जिसके असर से उसे स्कूल में प्री-मच्योर डिलिवरी हो गई…किशोरी के परिवार को भी इस बात की भनक नहीं हुई …स्कूल से उसकी डिलिवरी की खबर परिवार को मिली तो वह भी हैरान रह गए …. नाबालिग मांऔर नवजात शिशु एक सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं..
अस्पताल में होश आने के बाद किशोरी ने जो बताया, उससे आरोपी ऑटो चालक की करतूत का खुलासा हुआ… आरोपी की फौरन धर-पकड़ के लिए पुलिस टीम बनाई गई… किशोरी की स्कूल में डिलीवरी और पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी घर से फरार हो गया था, पर पुलिस ने समय पर फुर्ती दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया…
इस तरह की घिनौनी वारदातों को देखते हुए सवाल समाज की मानसिकता पर खड़े होते है की आखिर इंसान अपनी हवास के लिए मासूम नाबालिग बच्चियों को कब तक शिकार बनाता रहेगा… ?? आखिर महिलाए और बच्चोयाँ कब खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी … इसके लिए कड़े कानून के साथ साथ समाज की मानसिकता बदलने की भी जरूरत है …..
*अनिल अत्तरी दिल्ली*

Written by admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *