Skip to content
Thursday, September 24, 2026
Latest
Social

 भारतीय ब्राह्मण महासभा मुम्बई द्वारा आयोजित ”समाज गौरव सम्मान” समारोह

· by admin1
1 min read
Bhartiy Brahman Mahasabha Mumbai
Bhartiy Brahman Mahasabha Mumbai

भारतीय ब्राह्मण महासभा मुम्बई द्वारा आयोजित ”समाज गौरव सम्मान” समारोह में फिल्म डायरेक्टर जीत राजस्थानी की प्रतिभा को देखते हुए एवं समाजहित में किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिये उन्हें “समाज गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।
एवं महासभा द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।

इस कार्यक्रम में डायरेक्टर जीत राजस्थानी ने सम्मान एवं प्रोत्साहन करने के लिए ब्राह्मण समाज का आभार व्यक्त किया।

और बताया कि ब्राह्मण समाज मैं प्रतिभाओं का कोई अभाव नहीं है। अभाव है तो समाज के द्वारा उन्हें प्रोत्साहित करने का।

Bhartiy Brahman Mahasabha Mumbai
Bhartiy Brahman Mahasabha Mumbai

ब्राह्मण समाज सनातन समाज का प्रदर्शक समाज माना जाता है। यदि युवाओं को प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन समाज का मिले तो युवा ब्राह्मण भाईयो एवं बहनों मैं प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

इसलिए समाज की प्रतिभाओं को निखारने एवं आर्थिक आधार पर पिछड़े परिवारों की मदद करने के लिए समाज को पहल करनी चाहिए।

तथा समाज को संगठित होकर व्याप्त कुरीतियों को मिटाना होगा।
एवं संस्कारों से भटक रहे युवाओं को मुख्य धारा में वापस लाना होगा।और एक सफल एवं सुद्रढ समाज बनाना होगा।

Written by admin