Skip to content
Friday, October 16, 2026
Breaking
News

दिल्ली तेरह दिन का बच्चा किडनेप

· by admin0
3 min read
Misising Baby
Misising Baby

रिपोर्ट : पवन भार्गव व संजय सिंह

AA News
नार्थ वेस्ट दिल्ली के जहांगीरपुरी में 13 दिन का बच्चा गायब . बीती रात पूरा परिवार खाना खाने के बाद हुआ बेहोश सुबह की बजाय परिवार की नींद आज दोपहर को खुली घर से 13 दिन का बच्चा गायब मिला . जहांगीरपुरी क्लस्टर का मामला . पुलिस जांच में जुटी. किसी रंजिस की आशंका । करीब पन्द्रह साल बाद पूरे खानदान में पैदा हुआ था ये बच्चा । AA News

Missing Baby
Missing Baby Jahagirpuri

ये देखिये तस्वीर एक तेरह साल के मासूम बच्चे की । बच्चे ने जिंदगी को देखा नही और इस धरती पर आते ही लगता है साजिश का शिकार हो गया । दरअसल जहांगीरपुरी S 2 ब्लॉक की झुग्गियों में रह रहे रिजवान और राजा की शादी के बाद एक लड़की पैदा होते ही मौत हो गई थी अब चार साल बाद इस परिवार में लड़का पैदा हुआ । लड़का मात्र तेरह दिन का था और नाम भी नही रखा था । पूरा परिवार एक साथ रहता है । रिजवान के भाई भाभी इसी मकान की ऊपर की मंजिल में रहते हैं । बीती रात पूरा परिवार रात करीब बारह बजे सभी खाना खाकर सो गए और सुबह हर रोज सात से आठ बजे उठने वाले परिवार की नींद दिन के दस बजे तक भी नही खुली । परिवार के सभी मेम्बर्स बेहोशी की हालत में सोए थे और दस बजे बाद उठे तो तेरह दिन का बच्चा गायब था । साथ रिश्तेदार का चार साल का बच्चा भी सोया था जो सेफ मिला पर 13 दिन का बच्चा गायब है । बच्चे के पिता राजा और बच्चे के ताऊ अकरम अब काफी दुखी है. बच्चे की माँ रिजवाना का रो रो कर बुरा हाल है.

Video

https://www.youtube.com/watch?v=G7ggyKW2Mss

Video

AA News पूरे परिवार के खाने में ऐसा क्या मिला था जिससे सभी बेहोश हो गए । मामले में किसी नजदीकी के हाथ होने की पूरी आशंका है साथ ही परिवार में डेढ़ दशक बाद बच्चे का जन्म हुआ था पर अब परिवार बेहद गमजदा है। नार्थ-वेस्ट जिला की जहांगीरपुरी थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है । जहागिरपुरी से बच्चे का गायब होना कई सवाल खड़े करता है क्योकि पहले भी दिल्ली के स्वरूप नगर और अलीपुर से गायब बच्चे भी जहागीरपुरी के गिरोह से बरामद हुए थे. उस गिरोह को दिल्ली पुलिस ने सलाखों के पीछे भले ही पहुंचा दिया हो ऐसा न हो ऐसा कोई दुसरा गिरोह सक्रिय न हो.

Written by admin