Skip to content
Friday, September 18, 2026
Political

इस बार का बजट गरीब व किसानों का बजट है– रजनीश त्यागी, सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी किसान मोर्चा बीजेपी।

· by admin0
Rajnish Tyagi Kisan Morcha

AA News
नई दिल्ली

वीडियो AA News
https://youtu.be/tIBa3MAQ62c
वीडियो

आम बजट 2018 में गरीब और किसानों पर मोदी सरकार काफी मेहरबान नजर आई है। भले ही कुछ उद्योगपति और बिजनेसमैन बजट से पूरी तरह खुश ना हो लेकिन गरीब और किसान इस बजट से बेहद खुश हैं। किसानों के लिए ये बजट काफी सौगातें लेकर आया। इस बारे में बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी किसान मोर्चा के सदस्य रजनीश त्यागी से बातचीत की गई तो इन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त किसानों के बीच गए और खुद खेतों का भ्रमण किया व ग्राउंड लेवल पर किसानों की समस्याएं जानी और जो जो समस्याएं सामने आई उन सभी समस्याओं से केंद्र सरकार को अवगत कराया तो उन सभी समस्याओं का निदान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस बजट में किया।

Rajnish Tyagi Kisan Morcha
Rajnish Tyagi Kisan Morcha

रजनीश त्यागी ने कहा कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने का लक्ष्य लेकर चले हैं जिसे देखकर साफ है कि किसानों की आय 2022 से पहले ही दुगुनी हो जाएगी।
रजनीश त्यागी ने कहा कि नीति आयोग के अधिकारी केंद्र और राज्यों की सरकारों से बातचीत कर किसानों की फसल के सही मूल्य के लिए काम कर रहे हैं। साथ ही बजट में किसानों को अच्छी जगह देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरुण जेटली का शुक्रिया रजनीश त्यागी ने किया।

Written by admin