Skip to content
Wednesday, October 21, 2026
Breaking
Political

दिल्ली LG हाउस पर रेहड़ी पटरी वालो का प्रोटेस्ट साथ मे कोंग्रेस के नेता भी हुए शामिल

· by admin0
2 min read

दिल्ली LG हाउस पर रेहड़ी पटरी वालो का प्रोटेस्ट साथ मे कोंग्रेस के नेता भी हुए शामिल ।

https://youtu.be/Lt1QFKdto_8

ऊपर Video में देखें प्रोटेस्ट

अनिल अत्तरी दिल्ली
– दिल्ली में LG हाउस पर सैकड़ो रेहड़ी पटरी वालो ने प्रोटेस्ट किया और रोजी रोटी बचाने की गुहार लगाई । प्रोटेस्ट में रेहड़ी पटरी वालो के समर्थन में कांग्रेसी नेता भी पहुंचे और कई घण्टे तक प्रोटेस्ट चला । LG साहब ने कुछ लोगो को अंदर बुलाकर मुलाकात की और कोर्ट के आदेश से हटकर कोई कार्रवाई नही होने देने का आश्वाशन दिया ।
ये है दिल्ली के LG हाउस पर सैकड़ो महिलाओ और पुरुषों की भीड़ साथ मे छोटे बच्चे तक ये लोग आज प्रोटेस्ट में लेकर आये है और तीन घण्टे से ज्यादा वक्त तक लोग यहां डंटे रहे । LG हाउस के आगे ये लोग अपनी रोजी रोटी के लिए गुहार लगाते रहे । ये सभी लोग दिल्ली के सुल्तानपुरी , मंगोलपुरी एरिया से आये थे इनका कहना है कि बड़े स्तर पर उनके एरिया में इनकोरचमेंट हटाने के नाम पर डेमोलेशन हुआ और इनकी रोजी रोटी छीन गई ये लोग तीस साल से जो दुकाने सड़को के किनारे लगा रहे थे सब प्रशासन ने हटा दी और इन्हें कोई दूसरी जगह अलॉट नही की गई ।
LG साहब ने इन लोगो में से कुछ लोगो को बुलाकर पूरी समस्या सूनी और इन लोगो ने बताया कि LG साहब ने आश्वाशन दिया है कि कोर्ट के काम मे वे हस्तक्षेप नही कर सकते पर उससे बाहर कोई डेमोलेशन हुआ है तो उसकी जांच करवाएंगे ।
बाइट जयकिशन पूर्व विधायक कांग्रेस ।
जाम से जूझती दिल्ली में सड़कों पर अब हटती इंक्रोचमेंट से काफी लोग सन्तुष्ट है तो साथ ही रोजी रोटी छिनने से रेहड़ी पटरी वाले तहबाजारी के लिए सरकार से मांग कर रहे है । दिल्ली सरकार ने इस मुद्दे पर कोई रुख न रखकर फिलहाल चुपी साधी है ।

Written by admin