Skip to content
Tuesday, October 20, 2026
Breaking
Political

‘आप’ की NC मीटिंग में कुमार विश्वाश जिंदाबाद और दूसरी तरफ अमानतुल्लाह खान जिंदाबाद

· by admin1
2 min read

https://youtu.be/A3etm0Dk8d8

वीडियो देखें ऊपर

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक खत्म हो चुकी है। मीटिंग दिल्ली के अलीपुर के एक फार्म हाउस में हुई । कुमार विश्वास पार्टी सदस्यों के साथ इस बैठक में मौजूद रहे। पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे। बैठक को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया और केंद्र सरकार व उपराज्यपाल पर निशाना साधा। मीटिंग जो प्रस्ताव रखे गए उनमें दिल्ली के लोकपाल को क्यो नही केंद्र ने पास किया । नोटबन्दी के नुकशान का भी प्रस्ताव इस मीटिंग में रखा गया । जब कुमार विश्वाश और अमानतुल्लाह खान के विवाद के बारे में पूछा गया तो पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह दोनों में बिना किसी का नाम लिए सिर्फ यही कहते रहे कि हर राज्य के प्रभारी ने अपने विचार रखे है कोई मनमुटाव नही और राजस्थान के प्रभारी ने भी अपने विचार रखें है ।

 

जब मीटिंग खत्म हुई तो कार्यकर्ता भी दो धड़ो में नारेबाजी करते रहे एक तरह अमानतुल्लाह खान के नारे लगे तो दूसरी तरफ कुमार विश्वाश के दोनों अपने अपने विचार भी कैमरे पर ठीक से नही रख पाए क्योकि दोनों समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी ।

राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मध्य प्रदेश, हरियाणा विधानसभा का चुनाव लड़ने की मांग तो उठी लेकिन पार्टी नेतृत्व कोई अंतिम फैसला नहीं कर पाया। गुजरात चुनाव को लेकर भी हुई चर्चा और करीब डेढ़ सौ सीटों पर पूरी ताकत से लड़ने का फैसला किया गया। दिल्ली सरकार के कामकाज का फीडबैक लिया गया. इससे पहले राष्ट्रीय परिषद की बैठक में दिल्ली सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा देते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि अन्य राज्यों से आए कार्यकर्ताओं से दिल्ली सरकार के कामकाज का फीडबैक लिया गया है। आम आदमी पार्टी का गठन का करप्शन खत्म करने के मकसद से हुआ है। उसका पहला विपक्ष पंजाब में काम कर रहा है। सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर एन्टी करप्शन ब्रांच को छीनने का आरोप भी लगाया। कुमार विश्वाश और अमानतुल्लाह खान के दो खेमो में कार्यकर्ता बंटे जरूर नजर आये ।
अनिल अत्तरी दिल्ली

‎

Written by admin