Skip to content
Friday, September 18, 2026
Political

एमसीडी कर्मचारियों को नहीं मिल रही तनख्वाह लेकिन 5 सितारा होटल में BJP नेता करते हैं आलीशान पार्टियां: AAP

· by admin0
AAP Parshad Protest
AAP Parshad Protest

एमसीडी कर्मचारियों को नहीं मिल रही तनख्वाह लेकिन 5 सितारा होटल में BJP नेता करते हैं आलीशान पार्टियां: AAP

 

भाजपा शासित नगर निगम में निगमकर्मियों को तनख्वाह तक नहीं मिलती लेकिन निगम में बैठे भाजपा के नेता दिल्ली के 5 सितारा होटल में आलीशान पार्टियां करते हैं। हाल ही में 6 जनवरी को नॉर्थ एमसीडी की मेयर द्वारा दिल्ली के एक 5 सितारा होटल में दी गई पार्टी अगर निगम के पैसे से हुई है तो यह बेहद शर्मनाक और दुखद है और अगर उस पार्टी को किसी बाहरी व्यक्ति ने प्रयोजित किया है तो यह सीधे-सीधे भ्रष्टाचार का मामला बनता है जिसकी जांच होनी चाहिए।

 

प्रेस कॉंफ्रेस में पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव राष्ट्रीय प्रवक्ता दिलीप पांडे ने कहा कि ‘एक तरफ़ तो भाजपा शासित एमसीडी दिल्ली में सीलिंग के नाम पर दिल्ली के व्यापारियों और दुकानदारों से अवैध वसूली और उगाही कर रही है और दूसरी तरफ़ निगम के कर्मचारियों को तनख्वाह तक नहीं दी जा रही है। इन सबके बीच निगम में बैठे भाजपा के नेता दिल्ली के एक 5 सितारा होटल में आलीशान पार्टी का आयोजन भी करते हैं। भाजपा नेताओं और एमसीडी में उनके कुशासन के लगातार उदाहरणों के बीच कुछ सवालों के जवाब दिल्ली की जनता निगम में बैठे भाजपा नेताओं से जानना चाहती है-

AAP Parshad Protest
AAP Parshad Protest

निगम में अगर वाकई में पैसों की कमी है तो फिर हाल ही में 6 जनवरी को उत्तरी निगम की मेयर ने दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में आलीशान पार्टी क्यों दी?क्या वो आलीशान पार्टी निगम के सरकारी पैसों से दी गई? अगर ऐसा हुआ है तो ये ना केवल सवालिया है बल्कि बेहद शर्मनाक भी है।अगर पांच सितारा होटल की उस पार्टी का ख़र्च किसी तीसरे बाहरी व्यक्ति ने उठाया था तो फिर ये सीधे-सीधे गंभीर भ्रष्टाचार का मामला बनता है जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।कहीं ऐसा तो नहीं कि सीलिंग के नाम पर दिल्ली के व्यापारियों से भाजपा शासित एमसीडी जो अवैध वसूली कर रही है, कहीं उसी अवैध वसूली के पैसे से तो ये आलीशान पार्टियां नहीं हो रही हैं?

 

एमसीडी में बैठे भाजपा नेता एक तरफ तो पैसा ना होने का रोना रोते रहते हैं तो दूसरी तरफ़ पांच सितारा होटल में आलीशान पार्टियां करते हैं जिसमें भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगता है। निगम के कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिलती है, सफ़ाईकर्मियों के परिवारों के भूखा मरने तक की नौबत आ जाती है तो दूसरी तरफ़ निगम में बैठे भाजपा नेता 5-स्टार होटल के व्यंजन का लुत्फ़ उठाते हैं।

 

कोर्ट की आड़ लेकर दिल्ली के व्यापारियों की दुकानें और कारखाने सील करके उनसे अवैध वसूली की जा रही है और उनके काम-धंधे बर्बाद करके उन्हें भी भूख़ा मारने का बंदोबस्त निगम में बैठे भाजपा नेता करा रहे हैं जो बेहद ही शर्मनाक है। आम आदमी पार्टी 15 जनवरी को आईटीओ से सिविक सेंटर तक पैदल मार्च निकालेगी और निगम में बैठी भाजपा की कारगुज़ारियों का विरोध करेगी।

 

भाजपा शासित एमसीडी के ख़िलाफ़ AAP पार्षदों ने सिविक सेंटर पर किया प्रदर्शन

 

एमसीडी में भाजपा के कुशासन के ख़िलाफ़ दक्षिणी और उत्तरी नगर निगम में आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने सिविक सेंटर पर प्रदर्शन किया। दिल्ली में जारी सीलिंग और निगम में बैठे भाजपा नेताओं की अय्याशियों के ख़िलाफ़ आप पार्षदों ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया।

 

आप पार्षदों ने कहा कि निगम में एक तरफ़ तो भाजपा पैसों की कमी का रोना रहती है तो दूसरी तरफ़ भाजपा के नेता 5 सितारा होटल में आलीशान दावतें उड़ाते हैं, सीलिंग के नाम पर व्यापारियों से अवैध वसूली की जा रही है और निगम कर्मचारियों को तनख्वाह तक नहीं दी जाती। निगम में भाजपा भ्रष्टाचार का खुला खेल रही है और दिल्ली की जनता का ख़ून चूस रही है।

 

Written by admin