• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Friday, April 3, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home News

दिल्ली के मंगोल पूरी में गुटखा लेने को लेकर शुरू हुए विवाद में दुकानदार को गोली मारी, घटना सीसीटीवी में कैद

by Editor
October 14, 2018
in News
0
Mangolpuri

Mangolpuri

0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AA News
लोकेशन :- मंगोल पूरी, दिल्ली

देश की राजधानी में पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद क्राइम कम होने का नाम नही ले रहा। ताज़ा मामला बाहरी जिले के मंगोल पूरी इलाके का है जहाँ 15 दिन पुराने विवाद को लेकर आज दिनदहाड़े सरेआम बाइक सवार 2 बदमाशो ने एक दुकानदार को उसकी दुकान पर ही गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। जुर्म की ये सनसनीखेज वारदात cctv में कैद हो गयी। फिलहाल मंगोल पूरी थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। करीब 15 दिन पहले गुटखा लेने से शुरू हुआ था विवाद। गोली लगने से घायल शख्स का इलाज जारी

राजधानी दिल्ली अब क्राइम केपिटल भी बन चुकी है, यहाँ लूट, हत्या, रेप जैसी वारदातों के साथ साथ और गोलियाँ चलना तो आम बात हो गईं है। ताज़ा घटना में भी बदमाशो ने मंगोल पूरी में एक दुकानदार को सिर में गोली मार दी और फरार हो गए। अस्पताल में बेड पर खून से लथपथ घायल पड़े इस शख्स का नाम सत्य नारायण है जोकि मंगोल पूरी इलाके में परिवार के साथ रहते है और करियाने की एक दुकान चलाते है। घायल ने बताया कि आज सुबह वो घर के नीचे बनी अपनी दुकान पर बैठे थे कि तभी 2 युवक बाइक पर आए और उनमें से एक युवक जिसका नाम मोनू बाइक से नीचे उतरा और गोली मारकर फरार हो गया। जिसके बाद आसपास और परिवार के लोग घायल दुकानदार को मंगोल स्थित संजय गांधी अस्पताल में ले गए गया उनका इलाज जारी है।

Mangolpuri
Mangolpuri

गोली मारने की ये घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। देखिए कैसे ये दो लोग बाइक पर आते हैं और पीछे वाला युवक उतरते ही हाथ मे बंदूक लिए दुकान में जाता है और गोली मारते ही बाहर आकर बाइक पर फरार हो जाता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वारदात का मुख्य आरोपी मोनू भी मंगोलपुरी का ही रहने वाला है और आपराधिक छवि वाला है। घायल दुकानदार के अनुसार आरोपी के परिवार के सदस्यों पर पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। और बीती 30 सितंबर को आरोपी मोनू का दुकानदार ने गुटखा लेने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद आरोपी पक्ष ने दुकानदार ओर उसके बेटे के साथ मारपीट की ओर देख लेने और गोली मारने तक कि धमकी दे डाली। थी उस समय दुकानदार पुलिस को इन लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत भी दी थी और भविष्य में किसी तरह की अनहोनी होने की प्रबल शंका भी ज़ाहिर की थी और आज आरोपी ने अपनी धमकी को सच मे बदल डाला और दुकानदार पर जानलेवा हमला कर गोली मार दी।

Video

Video

दिनदहाड़े सरेआम हुई इस वारदात के बाद आए आसपास के लोगो मे भी दहशत का माहौल है साथ ही कोई भी व्यक्ति आरोपियों को जानने के बावजूद कुछ भी बोलने या बताने को तैयार नही है, क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं उनके साथ भी आरोपी या उसके साथी किसी अनहोनी घटना को अंजाम दे दें। दुकान के बाहर खून के निशान साफ़ देखे जा सकते हैं। घटना का चश्मदीद खुद घायल का सगा भाई है बावजूद इसके सब कुछ देख कर भी वो खुद काफी डरा हुआ है।

बरहाल घायल दुकानदार अभी अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। मंगोल पूरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और cctv भी जब्त कर ली है और अब हमलावरों की धरपकड़ के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही है। लेकिन अगर समय रहते ही पुलिस पहले झगड़े पर पीड़ित पक्ष की शिकायत पर उचित कार्यवाही करती तो शायद आज ये घटना नही घटती। वही साफ है कि अब अपराधियों में न तो कानून का कोई डर रह गया है और न ही पुलिस का कोई ख़ौफ़।

Editor

Editor

Next Post
Ramlila

Live शुरू 14 Oct आज की लाल किला मैदान से लव कुश रामलीला शुरू. लिंक में लाइव

The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Bharat Gaurav Award
Game

कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी होंगे भारत गौरव अवॉर्ड के मुख्य अतिथि

by Editor
November 12, 2025
0

...

Read moreDetails
From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law
News

From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law

by Editor
October 31, 2025
0

...

Read moreDetails
Sur Ghat Wazirabad Yamuna
News

दिल्ली पुलिस के ASI यमुना में डूबे

by Editor
September 11, 2025
0

...

Read moreDetails
Munak Canal Haiderpur Shalimar Bagh
News

शालीमार बाग क्षेत्र में दो बच्चों की नहर में डूब कर मौत

by Editor
September 8, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.