Skip to content
Saturday, October 3, 2026
Breaking
News

दिल्ली पुलिस के ASI यमुना में डूबे

· Updated · by admin0
2 min read
Sur Ghat Wazirabad Yamuna
Sur Ghat Wazirabad

AA News

नॉर्थ दिल्ली के सूरघाट पर दिल्ली पुलिस के ASI की कल से सर्चिंग जारी अभी तक नहीं मिला है शव। तिमारपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना किनारे वजीराबाद पुल के पास सूरघाट पर पितरों का तृपन करने के लिए आया था। ASI के कपड़े और मोटरसाइकिल मिले हैं लेकिन ASI कि अभी तक तलाश जारी है। आसपास के पुजारी और दूसरे लोगों ने उन्हें डूबते हुए तो नहीं देखा लेकिन जिन साधुओ को प्रणाम किया उन सभी लोगों ने बताया कि वह तीन दिन से आ रहे थे और कल भी आए थे और उसके बाद दिखाई नहीं दिए।

Sur Ghat Wazirabad Yamuna
Sur Ghat Wazirabad

दरअसल दिल्ली पुलिस के ASI संजय कुमार ठाकुर बुराड़ी क्षेत्र के रहने वाले हैं और धार्मिक प्रवृत्ति के थे। हर वर्ष श्राद्ध पक्ष में वे यमुना किनारे जाकर गरीबों को भोजन कराते थे और अपने दिवंगत पिताजी का तृपन करते थे।

Sur Ghat Wazirabad Yamuna
Sur Ghat Wazirabad Yamuna

इसलिए आसपास के ब्राह्मण और पुजारी जो भी यमुना किनारे इस घाट पर रहते थे सब उन्हें जानते थे। कल बुधवार को भी वह सुबह करीब 9:00 बजे के आसपास यहां पहुंचे सभी पुजारी को प्रणाम किया उसके बाद यमुना में तृपन करने के लिए चले गए।

इसके बाद वह यमुना में गायब हो गए किसी ने डूबते पुकारते तो नहीं देखा लेकिन उनके कपड़े और मोटरसाइकिल बाहर मिले। इसके बाद स्थानीय गोताखोर और प्रशासन की टीम ने सर्चिंग ऑपरेशन चलाया लेकिन संजय कुमार ठाकुर नहीं मिले। आज दूसरे दिन NDRF की टीम को बुलाया गया है एनडीआरएफ की टीम यमुना बैराज के कुछ गेट बंद करके आज शव को तलाशा जा रहा है लेकिन अभी तक शव नहीं मिला है।

Written by admin