Skip to content
Monday, October 5, 2026
Breaking
News

दिल्ली में यमुना से बाढ़ की आशंका दिल्ली की तरफ आ रहा है तबाही का जलसैलाब

· by admin0
3 min read
Delhi Yamuna at Plla Jhangola
Delhi Yamuna at Plla Jhangola

अपडेट : अब हथनी कुंड से छोड़ा गया पानी छे लाख आठ हजार क्युशिक हो गया है ।

AA News
Alipur Yamuna

पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के बाद दिल्ली यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से तीन लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी यमुना में छोड़ा गया है जो रविवार रात से शुरू होकर रविवार शाम तक पूरा पानी दिल्ली में पहुंच जाएगा। दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है । प्रशासन ने सुरक्षा इंतजाम किए पुख्ता।

Delhi Yamuna at Plla Jhangola
Delhi Yamuna at Plla Jhangola

लगातार बारिश के बाद यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। आज यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। अभी तीन लाख क्यूसिक से ज्यादा पानी और यमुना में आना बाकी है। अलीपुर एसडीएम इरा सिंगला ने बताया कि रविवार शाम तक वह पानी दिल्ली में पहुंच जाएगा।

नीचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। यमुना किनारे खेती करने वाले लोगों को खेतों से बाहर आने के लिए सचेत कर दिया गया है। साथ ही प्रशासन ने जगह-जगह सुरक्षा इंतजाम नावे गोताखोर पहले से ही तैनात कर दिए हैं। तीन लाख क्यूसिक से ज्यादा पानी एक साथ आता है तो दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ना स्वाभाविक है।

Delhi Yamuna at Plla Jhangola
Delhi Yamuna at Plla Jhangola

यमुना के दोनो तरफ जो ऊंचे पुस्ते उनके बनाए गए हैं लेकिन उन पुस्तों से पहले जो खेती की बुवाई की गई है साथ ही जो लोग रह रहे हैं उनकी झोपड़ियां आदि डूबना निश्चित है। इसलिए प्रशासन ने इन झोपड़ियों आदि को पहले ही खाली करवा लिया है। साथ ही मवेशियों को खेतों से निकाल कर दूर ले जाने के लिए आदेश दे दिए हैं।

Delhi Yamuna at Plla Jhangola
Delhi Yamuna at Plla Jhangola Hiranky

दिल्ली में यमुना का एंट्री पॉइंट गांव पल्ला, झंगोला, प्रधान एंक्लेव, बुराड़ी , बाबा कॉलोनी, जगतपुर और वजीराबाद इन सब एरिया में सैकड़ों एकड़ फसल की तबाही होना निश्चित है। इन फसलों की तबाही हर साल होती है और किसानों का एक बड़ा नुकसान जरूर होता है। साथ ही जरूरत है यहां के लोग सावधान रहें साथ ही हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से तीन लाख क्यूसिक से ज्यादा पानी यमुना में छोड़ा

गया है जो रविवार रात से शुरु होकर रविवार शाम तक पूरा पानी दिल्ली में पहुंच जाएगा। यमुना का जलस्तर ज्यादा बढ़ने पर इन नालों से गंदा पानी यमुना में जाने की बजाए यमुना का बाढ़ का पानी वापस इन नालों से रिहायशी इलाकों में जाना शुरू हो जाता है।
वीडियो में यमुना देखें
https://youtu.be/9giNbTfxI9g
वीडियो यमुना

साथ ही बड़े नालों के बंद होने पर छोटे नाले पानी से भर जायेंगे और दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव होना लाजमी है। फिलहाल प्रशासन पूरे अलर्ट पर है और जरूरत है कल शाम तक आने वाले इस जन सैलाब से दिल्ली के लोग सावधान रहें ।

Written by admin