• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Wednesday, May 20, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home News

बुराड़ी अथॉरिटी पर प्रोटेस्ट

by Editor
January 11, 2019
in News
0
Burari Authority

Burari Authority

1
SHARES
44
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AA News
Burari

नॉर्थ दिल्ली में बुराड़ी अथॉरिटी में फैले भ्रष्टाचार और अथॉरिटी का एक गेट बंद करने के विरोध में दुकानदार और स्थानीय निवासियों ने नारे लगाकर जताया विरोध। आम आदमी पार्टी के विधायक पर कार्यकर्ताओं के माध्यम से दलाली करने का भी आरोप लगाया। दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी के विधायक के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी। बुराड़ी अथॉरिटी के आसपास की सभी सड़कें सुबह 10:00 बजे से ही हो जाती है जाम। लोगों का कहना बड़ा गेट बंद करने से गाड़ियों को कई चक्कर अपने काम के लिए सड़क पर एक गेट से दूसरे गेट पर लगाने पड़ते हैं जिस वजह से लगता है जाम। इस मुद्दे पर बुराड़ी से चुनावी तैयारी कर रहे शैलेन्द्र कुमार ने भी प्रोटेस्ट में भाग लिया और आरोप लगाया कि अथॉरिटी में काफी बड़ा करप्शन है ।

Shailendra Kumar
Shailendra Kumar

यह जाम है बुराड़ी अथॉरिटी के सामने साथ ही बुराड़ी अथॉरिटी के पास की मुख्य सड़क भी जो बुराड़ी गांव व नत्थूपुरा की तरफ जाती है वह भी जाम में है। हर रोज इस तरह का जाम लग रहा है। साथ ही बुराड़ी अथॉरिटी के गेट नंबर 1 के सामने स्थानीय लोग और कुछ यहां पर काम करने वाले लोग इकट्ठे होकर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी के विधायक के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इनका कहना है कि सामने का गेट बंद कर दिया गया जिस वजह से वाहन चालकों को जो गाड़ी पास करवानी होती है उसका टोकन दूसरी सड़क पर जा कर लेना पड़ता है तो गाड़ी का स्पीड गवर्नर दूसरी जगह पास करवाना होता है, इस कारण गाड़ियों को कई चक्कर इधर से उधर लगाने पड़ते हैं और यह जाम लग जाता है। साथ ही सामने का बड़ा गेट बंद करने से यहां रोजी-रोटी चलाने वाले बड़ी संख्या में रेहड़ी पटरी और दूसरे दुकानदार भी बेरोजगार हो गए हैं इसी के चलते यहां ये सब लोग पहुंचे हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। साथ ही आरोप है कि यहां गाड़ी पासिंग के नाम पर दलालों का बोलबाला है स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा के कार्यालय में कई कार्यकर्ता काम करते हैं जिन्हें कोई सैलरी नहीं दी जाती। उन सभी को बुराड़ी अथॉरिटी में काम बाटे गए हैं और उनका कोड चलता है उस सीक्रेट कोड को जिस गाड़ी के फिटनेस फॉर्म पर लिखा जाता है तो उसकी फिटनेस तुरंत पास कर दी जाती है और उसके बदले में वह कार्यकर्ता वाहन चालकों से मोटी रकम लेते हैं। इस तरह से संजीव झा पर वर्करों के माध्यम से यहां दलाली करने का आरोप लगाया। इसी कारण गुस्साए लोगों ने नारेबाजी भी की।

Burari Authority
Burari Authority

कई देर तक यह विरोध प्रदर्शन चलता रहा यहां लोग दिल्ली सरकार की कार्यप्रणाली से पूरी तरह त्रस्त है और बड़े गेट को खोल कर यहां आम आदमी पार्टी के दलालों को हटाने की मांग भी की। यहां तक कि कुछ लोगों का तो यहां तक दावा था कि मुख्यमंत्री केजरीवाल तक को यहां इस अथॉरिटी से हिस्सा जाता है क्योंकि दिल्ली की यह सबसे बड़ी ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी है। यहां ज्यादा संख्या में गाड़ियां हर रोज पासिंग के लिए पूरी दिल्ली से आती है।

अथॉरिटी पर भ्रष्टाचार का पहला आरोप नहीं है इससे पहले भी लगातार यह आरोप लगते रहे हैं और विधानसभा तक में बुराड़ी अथॉरिटी के भ्रष्टाचार का मुद्दा उठता रहा है। फिलहाल देखने वाली बात होगी कि इन आरोपों से आम आदमी पार्टी कब पाक साफ हो पाएगी।
वीडियो

…

Tags: Burari authorityBurari authority protest
Editor

Editor

Next Post
Alipur Delhi 110036

अलीपुर जैन हार्डवेयर पर गोली मारी

Circle Rates May Go Up
Property

दिल्ली में सर्कल रेट 8 गुना तक बढ़ सकता है

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Bharat Gaurav Award
Game

कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी होंगे भारत गौरव अवॉर्ड के मुख्य अतिथि

by Editor
November 12, 2025
0

...

Read moreDetails
From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law
News

From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law

by Editor
October 31, 2025
0

...

Read moreDetails
Sur Ghat Wazirabad Yamuna
News

दिल्ली पुलिस के ASI यमुना में डूबे

by Editor
September 11, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.