Skip to content
Friday, October 23, 2026
Breaking
News

अलीपुर जैन हार्डवेयर पर गोली मारी

· by admin0
2 min read
Alipur Delhi 110036
Alipur Delhi 110036

AA News
#Alipur

दिल्ली के उत्तरी-बाहरी दिल्ली जिले में अलीपुर के जैन हार्डवेयर दुकान में मालिक के बेटे को गोली मारी। बाइक सवार हमलावर मौके से फरार। सूत्रों की मानें तो जैन हार्डवेयर के मालिक से बाहरी दिल्ली के एक गैंग ने एक सप्ताह पहले पचास लाख की रंगदारी मांगी थी। पचास लाख नहीं देने के बाद अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी। आशंका है उसी के चलते हार्डवेयर के करीब 32 साल के बेटे को गोली मारी गई। अलीपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Alipur Delhi 110036
Alipur Delhi 110036

सन्नी जैन आज दोपहर अलीपुर में अपनी दुकान पर बैठे थे तभी अचानक बाइक सवार लड़के अलीपुर के कॉलेज का रास्ता पूछने के बहाने अंदर आए और अंदर आते ही अचानक जैन हार्डवेयर के मालिक के बेटे सनी जैन पर फायरिंग कर दी और हमलावर मौके से फरार हो गए। सनी जैन को तीन गोलियां लगी जिन्हें गंभीर हालत में मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हार्डवेयर की दुकान में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए थे लेकिन पुलिस ने तुरंत सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया है और अब हमलावरों की शिनाख्त की कोशिश में जुटी है।

एक बाइक पर तीन हमलावर आये थे जिनमें एक बाहर बाइक स्टार्ट करके खड़ा था तो दो बदमाश अंदर आये थे। मामला अवैध उगाही से जुड़ा हुआ ही नजर आ रहा है क्योंकि सूत्रों की मानें तो जैन हार्डवेयर के मालिक से बाहरी दिल्ली के एक बदमाशों के गैंग ने पचास लाख की फिरौती मांगी थी जिसकी खबर मीडिया में भी आ गई थी। एक सप्ताह पहले ही रंगदारी मांगी गई थी और आज अचानक सनी जैन पर यह हमला हो गया। सनी जैन की उम्र करीब 32 साल है जिन्हें घायल अवस्था में मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सनी जैन को तीन गोलियां लगी है हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल अलीपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है लेकिन इस तरह से देश की राजधानी में भी सरेआम रंगदारी की घटना सामने आना बड़े सवाल खड़े करता है देखने वाली बात होगी कि कब हमलावर पकड़े जाएंगे।
वीडियो लिंक में
https://youtu.be/LG6qj0nZGHM
…

Written by admin