Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
Breaking
News

कांग्रेस के पूर्व विधायक ने केजरीवाल को फिर कहा पशु

· by admin0
2 min read
Ex MLA jaikishn
Ex MLA jaikishn

AA News
Rohini

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी से भरत रत्न वापसी पर कांग्रेस के पूर्व विधायक जय किशन बोले —

केजरीवाल ने मुंह काला करवा लिया, जूते खा लिए, इज्जत दार आदमी को जिंदा नहीं रहना चाहिए।

केजरीवाल की पार्टी को उटपटांग पार्टी कहते हुए कहा कि केजरीवाल और उनके स्पीकर के पास सोच जीरो है।

केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उस्तरा और माचिस यदि पशु के हाथ में आएगी तो मिस यूज होगा ही।

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के भारत रत्न वापसी की आम आदमी पार्टी की मांग पर कांग्रेस के पूर्व विधायक जयकिशन ने केजरीवाल पर जमकर भड़ास निकाली।

जय किशन ने कहा कि जिसका मुंह काला हो गया हो और जिसने जूते खा लिए हो वह शख्स समाज में जिंदा रहने के लायक नहीं। केजरीवाल पर बोलते हुए जयकिशन बोले इज्जतदार आदमी इतना होने पर जिंदा नहीं रह सकता ।

Ex MLA jaikishn
Ex MLA jaikishn

जय किशन ने कहा कि 1984 के नरसंहार कि वे निंदा करते हैं और कहा कि उसमें बीजेपी भी शामिल है उस बात को दबाया जा रहा है। 1984 का दर्द कांग्रेस पार्टी को भी है लेकिन उसे कांग्रेस पार्टी से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। कांग्रेस का उससे कोई मतलब नहीं है जो दोषी है उन्हें न्यायालय सजा देगा । साथ ही राजीव गांधी की भारत रत्न की वापसी के मुद्दे पर जय किशन ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी का ये कोई हक ही नहीं है, यह केजरीवाल सरकार की एक नीच हरकत है।
Video
https://youtu.be/qO_SWZeilwQ
..

Written by admin