Skip to content
Tuesday, September 15, 2026
News

बुराड़ी पुश्ता इलाके में मिला नवजात शिशु का शव।

· by admin0
Buradi pusta road

AA NEWS

NEW DELHI

दिल्ली के बुराड़ी पुस्ते पर मिलन विहार के पास यमुना किनारे कूड़े के अंदर कूड़ा बिनते हुए एक शख्स को थैले में एक छोटा बच्चा दिखाई दिया। बच्चे का शव थैले में था जिसे आवारा कुत्ते खींच रहे थे।

Buradi pusta road
Buradi pusta road

बच्चे का पूरा शरीर था और बच्चा देखने में नवजात लग रहा था अंगों के लिहाज से बच्चा पूरा 9 महीने का था और इस बच्चे को यहां किसने फेंका और क्यों फेंका यह जांच का विषय है?

कबाड़ी द्वारा बताए जाने के बाद आसपास के लोगों ने इस बच्चे की फोटो भी खींचे और पुलिस को भी सूचना दी। फिलहाल दिल्ली पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि किसने यहां इस बच्चे को फेंका है?

अब यह जांच का विषय है कि यह किसी कलियुगी की मां द्वारा यहां डाला गया है या कोई दूसरी वजह रही है। यह तो मामले की जांच के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Written by admin