Skip to content
Sunday, October 25, 2026
Breaking
Films & Serial

सुफ़ना’ की स्टारकास्ट ने दिल्ली में किया फिल्म का प्रमोशन।

· by admin1
2 min read

AA NEWS

NEW DELHI

 

हाल ही में पंजाबी सिंगर-एक्टर अम्मी विर्क और अभिनेत्री तानिया अपनी आनेवाली फिल्म ‘सुफ़ना’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे। नई दिल्ली के द रॉयल प्लाजा होटल में आयोजित प्रमोशनल इवेंट में इन कलाकारों ने मीडिया से जमकर बातें की।

Sufna movie
Sufna movie

उल्लेखनीय है कि वैलेंटाइन डे, यानी 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही ‘सुफ़ना’ जीनत की कहानी है जो गाँव में एक आज़ाद ख्याल लड़का है। वह पूरी तरह बेपरवाह युवक है और कह सकते हैं कि उसके जीवन का कोई लक्ष्य नहीं है। लेकिन उसकी जिंदगी उस वक्त बदल जाती है, जब वह दूसरे गांव की एक खूबसूरत युवा लड़की तेग से मिलता है।

Sufna movie
Sufna movie

फिल्म जगदीप सिद्धू द्वारा लिखित और निर्देशित है। पंज पैनी फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में अम्मी विर्क, तानिया और जगजीत संधू मुख्य भूमिकाओं में हैं।

 

अम्मी विर्क ने मूवी की स्टोरीलाइन के बारे में बताया, ‘यह दो लोगों की कहानी है, जो वेलेंटाइन डे के बारे में भी नहीं जानते हैं, लेकिन वे ऐसे लोग हैं जिनके लिए प्यार ड्यूटी के बाद आता है।’ वहीं, तानिया ने कहा, ‘हमने प्यार के सभी पहलुओं को फिल्म में एक साथ दिखाने का प्रयास किया है, चाहे वह दर्द हो या खुशी। ‘सुफना’ पूरी रह से रोमांटिक फिल्म है।’

Written by admin