• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Thursday, July 2, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home News

माँ ने मासूम बेटे की गर्दन काटी और सीना चीरकर कलेजा निकाल रही थी, मुह पर खून लगा था।

by Editor
April 20, 2018
in News
0
Aman Vihar Delhi

Aman Vihar Delhi

0
SHARES
25
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AA News
अमन विहार, नई दिल्ली।

वीडियो
https://youtu.be/cn0bkDJNRZU
वीडियो

दिल्ली के अमन विहार में एक कलयुगी माँ ने अपने 7 महीने के बच्चे की वेशियाना तरीके से निर्मम हत्या, तांत्रिक क्रिया की आशंका, 4 साल पहले भी अपने ही 2 महीने बेटे की कर चुकी है हत्या। मां के साइको या डिप्रेशन में होने की भी आशंका

देश की राजधानी दिल्ली के अमन विहार इलाके में कलयुगी माँ ने अपने महज 8 महीने के दूध मुहे बेटे की बड़े ही वेशियाना तरीके से सर कुचल, सर धड़ से अलगकर की निर्मम हत्या। महिला के पति का आरोप 4 साल पहले भी महिला कर चुकी है महज़ 2 महीने के बेटे की हत्या, किसी तांत्रिक क्रिया के चलते हत्या की आशंका। पुलिस मामला दर्जकर जांच में जुटी।

आजतक हम सब ने पूत कपूत होने की कहावत खूब सुनी और देखी भी होगी। लेकिन जुर्म की इस वारदात ने इस कहावत को ही उल्टा साबित कर दिया है। बाहरी दिल्ली के थाना अमन विहार इलाके के जानकी विहार स्थित इस घर में 29 साल की सारिका नाम की इस महिला ने अपने ही महज़ 7 महीने के सगे बेटे की बड़ी ही हैवानियत के साथ वेशियाना तरीके से निर्मम हत्या कर दी। महिला के पति के अनुसार जब देर रात करीब 1 बजे के बाद वो काम से अपने घर आया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसके बाद जब दरवाजा खुला तो अंदर का नज़ारा देखकर उसके होश फाख्ता हो गए। महिला के अनुसार अंदर उसकी पत्नी अपनी गोद मे 7 महीने के बेटे चिराग के शत- विक्षित शव को लेकर बैठी थी जिससे बहुत सारा खून बह रहा था, साथ ही बच्चे का सर धड़ से अलग ज़मीन पर कुचला पड़ा हुआ था। जिसके बाद पति ने बदहवास हालात में जैसे तैसे अपने परिवार के दूसरे लोगो को फोन कर बुलाया और फिर पुलिस को सूचना दी गयी।

सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने भी जब कमरे के अंदर का नज़ारा देखा तो वो भी हैरान हो गए। मौकाए वारदात के आस पास लोगो को यकीन नही आ रहा है कि एक माँ अपने सगे बेटे जोकि महज़ 7 महीने का हो उसकी इतनी वेशियाना तरीके से निर्मम हत्या कर दी हो। आरोपी महिला के पड़ोसी और घटना के चश्मदीदों ने बताया कि जब उन्होंने अंदर जा कर देखा तो महिला के मुँह पर भी काफी खून लगा हुआ था, जिसे देखकर लग रहा था कि उसने हत्या करने के बाद अपने ही बेटे का खून भी पिया है। जिससे लग रहा है कि किसी शायद तांत्रिक क्रिया या बली के चलते निर्मम हत्याकांड की इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

हांलकि एक अन्य पड़ोसी ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति भी कुछ ठीक नही है। और करीब 4 साल पहले भी इसने ऐसे ही अपने महज़ 2 महीने के बेटे ही हत्या कर दी थी लेकिन उस समय परिवार ने ये समझकर सारी बात छुपा ली थी कि उसकी मानसिक हालात ठीक नही है।

जब इस विषय के हमने महिला के पति से पूछा तो उन्होंने भी बताया कि महिला की मानसिक स्थिति कुछ खराब है जिसका इलाज भी चल रहा है। और बच्चे की हत्या के बाद आरोपी महिला ने अपने आप पर भी किसी धारदार हथियार से वॉर किये हैं और वो अभी मंगोल पूरी स्थित संजय गाँधी अस्पताल में भर्ती है। लेकिन आज से करीब 4 साल पहले भी वो अपने ही एक अन्य सगे बेटे की हत्या कर चुकी है जोकि महज़ 2 महीने का था। लेकिन तब हमने ये सोचकर किसी को कुछ नही बताया कि शायद अपनी मानसिक बीमारी के चलते इसने पहले बच्चे को मार डाला है। आरोपी महिला की शादी करीब 10 सस्ल पहले हुई थी, जिसके बाद उसकी 2 अन्य बेटियाँ भी हैं जिन्हें वो कुछ नही कहती, और इसी डर के चलते दोनों बच्चियाँ घर के पास ही दुसरे मकान में अपने दादा दादी के साथ रहती है। वारदात के बाद से ही परिवारक रो रो कर बुरा हाल है और उन्हें यकीन नही हो रहा है उनके घर का चिराग अब बुझ चुका है। लेकिन अब सच तो यही है।

Aman Vihar Delhi
Aman Vihar Delhi

बहरहाल मौके पर पहुँची अमन विहार थाना पुलिस ने बेचे के शव को कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया है। जबकि आरोपी महिला संजय गाँधी अस्पताल में भर्ती है। और अब पुलिस मामला दर्जकर तफ़्तीश में जुट गई है। लेकिन हत्या की वजह कोई तांत्रिक क्रिया है या फिर महिला की मानसिक स्थिति ये जांच के बाद ही साफ हो पायेगा। पर जिस तरीके से एक माँ अपने ही 7 महीने के बच्चे की इतनी निर्मम हत्या कर दी है उसपर यकीन कर पाना बड़ा मुश्किल है। लेकिन सच यही है कि इस वारदात ने सभीे को अंदर तक झकझोर दिया है।

Editor

Editor

Next Post
Urvashi Salaria Chawla wins Mrs India UK 2018 pageant

Urvashi Salaria Chawla wins Mrs India UK 2018 pageant

Kolkata police raid Agrifields Amit Gupta, others in Sunland fraud case.
News

Kolkata police raid Agrifields Amit Gupta, others in Sunland fraud case

by Editor
March 5, 2026
0

...

Read moreDetails
Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog.
News

Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog

by Editor
January 10, 2026
0

...

Read moreDetails
Land Pooling Policy Delhi
Property

“दिल्ली लैंड पुलिंग पॉलिसी” की देरी पर किसान अभी भी मायूस

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Circle Rates May Go Up
Property

दिल्ली में सर्कल रेट 8 गुना तक बढ़ सकता है

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.