Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
Breaking
News

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के खिलाफ विरोध का बिगुल बजाने जा रही है आपकी अपनी पार्टी ( पीपल्स )

· by admin0
3 min read
Rambir Chauhan

AA News
Delhi

दिल्ली में आपकी अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर चौहान ने कहा कि उनकी “आपकी अपनी पार्टी” 20 जून 2019 से लगातार 10 दिन तक दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में आम आदमी पार्टी की नाकामी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी । प्रदर्शन हर रोज शाम 4:00 बजे से 9:00 बजे तक रहेगा और इस प्रदर्शन का समापन अंतिम दिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन के साथ होगा। रामवीर चौहान ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार पारदर्शिता के दावे करके आई थी लेकिन इसके बावजूद दिल्ली में करप्शन काफी ज्यादा बढ़ गया है।

रामवीर चौहान ने सवाल उठाया कि रोजगार का दावा किया था आम आदमी पार्टी ने और उन्होंने दिल्ली के डी एस एस बी के माध्यम से हुई भर्तियों का ब्योरा लिया तो आम आदमी पार्टी की सरकार चार साल में 100 लोगों को भी रोजगार नहीं दे पाई तो रोजगार के मुद्दे पर पार्टी पूरी तरह फैल रही है। स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चरमराई हुई है यहां तक कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में आवारा कुत्ते, बंदर आदि के काटे जाने पर लगने वाला रेबीज का टीका तक उपलब्ध नहीं है । साथ ही सीलिंग को रोकने के लिए आम आदमी पार्टी, बीजेपी, कांग्रेस किसी ने भी दिल से काम नहीं किया इस मुद्दे को भी वह उठाने जा रहे हैं।

रामवीर चौहान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के 70 वायदों में से एक वायदा सफाई कर्मचारियों की मौत पर एक करोड रुपए कंपनसेशन उनके परिवार के लोगों को और एक नौकरी देने का भी था। रामबीर चौहान ने कहा एक भी सफाई कर्मचारी के परिवार को न कंपनसेशन मिल पाया और न ही नौकरी मिल पाई। दिल्ली की जनता की सेवा करते हुए जो जहरीले गैस से जल बोर्ड की पाइप लाइनों में मौत का शिकार हो जाते हैं जनता की सेवा करते हुए मौत का शिकार होते हैं उन लोगों को केजरीवाल ने धोखा दिया है।

Rambir Chauhan

साथ ही मुख्यमंत्री से आपकी अपनी पार्टी ने जवाब मांगा की जो एलिवेटेड रोड बनाया गया था और फ्लाईओवर बनाए गये थे उनमें दावा किया था कि बड़ी रकम की बचत की गई है। वह रकम आखिरकार कहां गई ? इसका हिसाब आपकी अपनी पार्टी मांग रही है । साथ ही इन फ्लाईओवर और एलिवेटेड रोड का जो करार था उसकी अवधि 100 वर्ष की अवधि अरविंद केजरीवाल की सरकार ने 50 वर्ष कर दी कई ने ये लोगों की जान से भी खिलवाड़ है। अब डर है कि 50 साल से पहले ही इन फ्लाईओवर से हादसा हो सकता है ।
साथ ही कांग्रेस पर भी प्रहार करते हुए आपकी अपनी पार्टी ने कहा कि 80 साल की शीला दीक्षित को जवान बताकर साथ में तीन बुजुर्ग एक दलित वर्ग एक अल्पसंख्यक तथा एक ओबीसी को फिर मोहरा बनाकर सत्ता हथियाने की फिराक में है लेकिन ऐसा नहीं हो पाएगा जनता सब जान गई है।

Video
https://youtu.be/LklGMuU7nvU
Video

बीजेपी पर निशाना साधते हुए आपकी अपनी पार्टी ( पीपल्स) ने कहा कि 10 वर्षों से निगम में बीजेपी आसीन है और इस दौरान दिल्ली में 25 नगर निगम विद्यालय बंद कर दिए गए। गरीब गरीब लोगों के छोटे बच्चों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है क्योंकि दिल्ली सरकार छोटे स्कूल नहीं चलाती जिसकी जिम्मेदारी सिर्फ निगम की थी और निगम उन स्कूलों को बंद कर रहा है । आखिरकार गरीब लोग कहां जाएं। इन्हीं सब बिंदुओं को लेकर आपकी अपनी पार्टी ने बुराड़ी स्थित पार्टी कार्यालय में अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस की

।।

Written by admin