Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
Breaking
News

अरविंद केजरीवाल को करा दूंगा जेल : रामवीर चौहान

· by admin1
2 min read
Rambir Chauhan (President Aapki Apani Party)

AA News
New Delhi Burari

AAP कि सरकार बनी तो अरविंद केजरीवाल को जेल के अंदर डालने का दावा इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामवीर चौहान कर रहे हैं । रामवीर चौहान ने कहा कि जगह जगह पर 300 पन्ने की फाइल दिखाकर अरविंद केजरीवाल ने वायदा किया था कि वे अपनी सरकार आने पर शीला दीक्षित को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जेल में डाल देंगे । उसी शीला दीक्षित से अब जेल में डालना तो दूर समझौते के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं । रामवीर चौहान ने कहा कि यदि आपकी अपनी पार्टी ( पीपल्स ) की सरकार बनती है तो उसके पास भी केजरीवाल के भ्रष्टाचार के खिलाफ पर्याप्त सबूत है। साथ ही केजरीवाल ने वायदा किया था कि कोई भी सफाई कर्मचारी सफाई के दौरान मौत का शिकार होता है तो उसके परिवार को एक करोड़ रुपए और नौकरी का कंपनसेशन दिया जाएगा ।
वीडियो
https://youtu.be/-Bm_dt8XbCA
वीडियो

करीब 70 लोग इन हादसों के शिकार हुए लेकिन अभी तक एक भी परिवार के साथ यह वायदा अरविंद केजरीवाल ने नहीं निभाया। दिल्ली के मुखिया अरविंद केजरीवाल है । इन मामलों में मुखिया के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाकर उन्हें जेल के अंदर पहुंचाने का काम करेंगे और भी कई मुद्दों को लेकर आपकी अपनी पार्टी पीपल्स ने अरविंद केजरीवाल की सरकार को घेरा और कहा कि अबकी बार दावे के साथ कह रहे हैं कि केजरीवाल सरकार दोबारा सत्ता में नहीं आ सकती। लोगों को बार-बार ठगा नहीं नहीं जा सकता। फिलहाल आपकी अपनी पार्टी ने इस साल लोकसभा चुनाव में जो अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है उसे देखते हुए दिल्ली में पार्टियों के जीतने के समीकरण और प्रतिशत को यह पार्टी जरूर बिगाड़ देगी।

Rambir Chauhan

Rambir Chauhan (President Aapki Apani Party)

….

Written by admin