Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
Breaking
News

नरेला बच्ची की संवेदना में केंडल मार्च

· by admin0
2 min read
Tikari Khurd
Tikari Khurd

AA News
Narela , New Delhi

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के नरेला में 4 दिन पहले मिली 6 साल की बच्ची की लाश से नाराज परिजन व
स्थानीय लोगो ने आरोपियों को पकड़ने के लिए निकाला केंडल मार्च
परिजनों की मांग की जल्द पकड़े जाए हत्यारे। अभी तक हत्यारो का सुराग नही।

बाहरी — उत्तरी दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना के अंतर्गत टिकरी खुर्द से गायब 16 साल की बच्ची का शव 4 दिन पहले पास की ही जल बोर्ड की बिल्डिंग के पास झाड़ जंगल में मिला था। बच्ची के शरीर को देखकर साफ था कि उसकी हत्या की गई है। बच्ची के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।

बच्ची के साथ कुछ रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया या नहीं वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा लेकिन 4 दिन बाद भी इस मासूम बच्ची के हत्यारों का सुराग तक दिल्ली पुलिस नहीं लगा पाई पकड़ना तो दूर की बात। इसी बात से नाराज स्थानीय लोगों और बच्ची के परिजनों ने इस संवेदना में कैंडल मार्च निकाला । कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया और बच्ची के लिए न्याय की मांग की ।

Tikari Khurd
Tikari Khurd

फिलहाल अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार करना तो दूर उनकी शिनाख्त तक नहीं हो पाई है। दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब देखने वाली बात होगी कि इस मासूम बच्ची को कब इंसाफ मिल पाता है।

Written by admin