Skip to content
Friday, October 2, 2026
Breaking
News

जहाँगीर पुरी वासियों को MLA पवन शर्मा ने दिया आधुनिक शौचालय का तोहफा

· by admin0
2 min read
Jahangirpuri Delhi . AC Adrsh Nagar
Jahangirpuri Delhi . AC Adrsh Nagar

 

AA News
Adrsh Nagar
Report : Anil Kumar Attri .

दिल्ली के सभी इलाकों में काफी भीड़भाड़ रहती है इन इलाकों में मकान भी काफी छोटे छोटे होते हैं जिनमें रहने वाले लोगों के लिए सुविधाएं नाम मात्र की होती हैं लोगों को अपनी नित्य प्रक्रियाओं के लिए दिल्ली सरकार द्वारा बनाए गए शौचालयों में जाना होता है और इन इलाकों में शौचालय की भी भारी कमी होती है इसी कड़ी में आज आदर्श नगर विधानसभा से आम आदमी पार्टी विधायक पवन कुमार शर्मा ने जहांगीरपुरी के जी ब्लॉक में दिल्ली सरकार द्वारा सार्वजनिक निशुल्क शौचालय का उद्घाटन किया इस शौचालय की मुख्य विशेषता यह है कि यह स्लम एरिया के हिसाब से आधुनिक शौचालय बनाया गया है इसमें सभी तरह की सुविधाएं मौजूद हैं महिलाएं पुरुष और विकलांग सभी इनका अपनी जरूरत के हिसाब से प्रयोग कर सकते हैं

 

Jahangirpuri Delhi . AC Adrsh Nagar
Jahangirpuri Delhi . AC Adrsh Nagar

जहांगीरपुरी इलाके जनसंख्या काफी रहती है और सुविधाओं के नाम पर पुराने और जर्जर शौचालय हैं जिनसे कभी भी हादसा हो सकता है चाहे वह दिल्ली सरकार के हो या फिर दिल्ली नगर निगम के इस इलाके को एक नहीं कई शौचालयों की जरूरत है जिससे झुग्गियों में रहने वाले लोगों को जरूरत के हिसाब से सुविधाएं मिल सकें ।

आम आदमी पार्टी के आदर्श नगर से विधायक पवन कुमार शर्मा ने लोगों की जरूरत के हिसाब से शौचालय बनवाया और उसका उद्घाटन किया साथ ही कर्मचारियों को निर्देश दिया कि यह बिल्कुल निशुल्क है और मेंटेनेंस के नाम पर स्थानीय लोगों से एक भी पैसा नहीं लिया जाएगा इसका मेंटेनेंस दिल्ली सरकार के द्वारा किया जाएगा साथ ही महिलाओं के लिए यहां पर महिला गार्ड की भी तैनाती की गई है ।

Subscribe AA News & Like AA News FB Page

Video

https://youtu.be/jDnE0AS4QZU

Written by admin