Skip to content
Wednesday, September 16, 2026
News

बुराड़ी में हजारों गज ग्राम सभा की जमीन को शैलेंद्र कुमार ने करवाया भूमाफियाओं से खाली भू माफिया कर रहे थे अवैध कब्जा

· by admin0
Surat Vihar Burari

 

AA News

#Burari

दिल्ली में ग्राम सभा की जमीनों पर लगातार भूमाफिया कब्जा कर रहे हैं। वैसे ही दिल्ली अवैध कालोनियों और अतिक्रमण की वजह से इतनी संकरी हो गई है कि सांस लेना मुश्किल हो गया है ऐसे में यदि कहीं पर कोई थोड़ी बहुत ग्राम सभा की जमीन बची हुई है तो उन पर भी राजनेताओं की नजर है। किसी न किसी प्रॉपर्टी डीलर या दूसरे भूमाफिया के माध्यम से नेता लोग इन ग्राम सभा की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। यदि बुराड़ी विधानसभा की बात की जाए तो यहां चुनाव में यहां के एमएलए ने वायदा किया था कि वह सभी ग्राम सभाओं की चारदीवारी करवाएंगे ताकि किसी तरह के अवैध कब्जे न हो सके। चुनाव के बाद किसी भी ग्राम सभा की चार दिवारी होना तो दूर की बात बल्कि लगातार ग्राम सभा की जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं ।

Surat Vihar Burari
Surat Vihar Burari

ताजा उदाहरण दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा में मुकुंदपुर के पास जनता विहार कॉलोनी के नजदीक सूरत विहार कॉलोनी के पास कई हजारों गज जमीन ग्राम सभा की है जिस पर नजर वह माफियाओं की है । कहीं ना कहीं भू माफियाओं का प्रशासन और कुछ  जनप्रतिनिधियों का भी संरक्षण होता है । सूरत विहार में तीन हजार गज की जमीन पर चार दिवारी कर कब्जा करने की कोशिश की गई। इस बात की शिकायत आसपास के लोगों ने स्थानीय विधायकों की निगम पार्षद को की लेकिन किसी ने सहायता करनी तो दूर लोगों का आरोप है कि विधायक ने भू माफियाओं का ही पक्ष लिया और इस 3000 गज जमीन पर कंस्ट्रक्शन भी हो गया शुरू हो गया । कुछ कमरे भी बन गए अब ग्राम सभा की जमीन पर पूरी तरह कब्जा हो चुका था। यह शुरुआत है 3000 गज पर कब्जे की इसके बाद यह कब्जा आगे कई हजार जमीन खाली है उस तक बढ़ने की संभावना है।

 

इस समस्या को लेकर आखिर में स्थानीय निवासियों ने यहां एक सामाजिक तौर पर काम करने वाले राष्ट्रीय जनता दल के दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार से संपर्क किया और बताया कि इस तरह से कब्जा किया जा रहा है। शैलेंद्र कुमार ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे एक दिन में कब्जे को हटवा देंगे। शैलेंद्र कुमार ने सूत्रों की मानें तो अगले ही दिन सुबह सुबह पूरा डेमोलेशन करवाकर ग्राम सभा को खाली करवा दिया गया ।

Surat Vihar Burari
Surat Vihar Burari

अब यहां पर सरकारी जमीन के बोर्ड लग गए है ।
अब अब लोगों का कहना है कि आगे विधानसभा में भी वे उसी जनप्रतिनिधि को वोट देंगे जो यह वायदा करेगा कि वह विधानसभा के ग्राम सभा की जमीनों को खाली करवाएंगे । ग्राम सभा की जमीनों को खाली करवा कर उन पर चारदीवारी कर दें ताकि आसपास के बच्चे वहां खेल सके और लोग उसे पार्क की तरह यूज कर सकें । साथ ही जरूरत है बची हुई ग्राम सभाओं पर भी चारदीवारी कर दी जाए । वरना सारी ग्राम सभा को ऐसे ही भूमाफिया खा जाएंगे।

Written by admin