Skip to content
Thursday, September 24, 2026
Breaking
News

दिल्ली में डॉ की हत्या

· by admin0
2 min read
Jahagirpuri H Block
Jahagirpuri H Block

AA News
#Jahagirpuri

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के जहांगीरपुरी में क्लीनिक चलाने वाले एक BAMS डॉक्टर की हत्या। डॉक्टर की हत्या उनके क्लिनिक के ऊपर उनके रेजिडेंस में की गई है । घर में अलमारी भी टूटी हुई मिली है। हत्या की वजह लूट या कोई दूसरी यह जांच का विषय। इस जिले में लगातार हो रही हत्याओं के बाद पुलिस से नाराज लोगों ने पुलिस के खिलाफ मृतक के घर के आगे जमकर नारे लगाए ।

65 साल के डॉक्टर मुकीम जहांगीरपुरी एच ब्लॉक में रहते थे । वहीं पर इनका नीचे क्लीनिक तो ऊपर रिहाइश है । कुछ दिन बाद ही इनकी बेटी की शादी थी। घर पर शादी की तैयारियां थी और जेवरात वगैरहा भी बन कर आ गए थे। आज सुबह डॉक्टर मुकीम की बेटी ड्यूटी पर चली गई जो कि एक स्कूल में गेस्ट टीचर है। आज करीब 10:30 बजे पुलिस को कॉल मिलती है कि डॉक्टर घर में बेहोश हैं। तब जाकर देखा गया कि डॉक्टर की मौत हो चुकी है और पास में एक चाकू रखा हुआ मिला है और अलमारी टूटी हुई और सामान बिखरा हुआ मिला है। आशंका है कि डॉक्टर मुकीम की लूट के इरादे से हत्या की गई है। शरीर पर चाकू लगने के निशान नही है आशंका है चाकू दिखाकर लूट की गई है, हत्या गला दबाकर की लग रही है पर पुष्टि पोस्ट मार्टम के बाद ही हो पाएगी।

Jahagirpuri H Block
Jahagirpuri H Block

डॉ मुकीम की उम्र 65 साल है नीचे इनका क्लीनिक है तो ऊपर यह अपने रेजिडेंस हैं। घर में या क्लीनिक पर कोई सीसीटीवी नहीं लगा है जिससे साफ हो सके की डॉक्टर मुकीम की हत्या किसने की है। डॉ मुकीम के शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भेज दिया है ।

video
https://www.youtube.com/watch?v=1Gb9NJOaCVo
video
अब जहांगीरपुरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है कि लूट के इरादे से डॉक्टर की हत्या की गई है या हत्या के बाद लूट दिखाने की कोशिश की गई है। क्या है पूरा मामला ये तो जांच के बाद ही साफ हो पाएगा लेकिन दिनदहाड़े इस तरह से डॉक्टर की हत्या के बाद पूरे एरिया में दहशत है और दिल्ली के लोग खुद को सेफ नहीं मान रहे हैं।

Written by admin