Skip to content
Friday, September 25, 2026
Breaking
News

दिल्ली एक घर मे लगी आग , छत से कूदे परिवार के लोग

· by admin0
2 min read
Swarup Nagar
Swarup Nagar

AA News
Swarup Nagar NW Dilli

बीती रात नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के सरूर नगर में धर्मशाला रोड पर में आग लग गई । ग्राउंड फ्लोर के अलावा घर में तीन मंजिल थी। मकान में नीचे दुकानें बनाई गई थी उन दुकानों में आग लगी जो नीचे के रास्ते में भी फैल गई। दुकानों के शटर बंद होने के कारण दुकानों से धुआं बाहर आ रहा था । धुआं फैल गया था ऊपर की तीसरी मंजिल पर कुछ लोग जो रात में आराम से सोए हुए थे वह फस गए जिन्हें आसपास के लोगों ने गली में गद्दे लगाकर छत से नीचे छलांग लगाई तब जाकर उन लोगों की जान बची , वरना धुंवे में दम घुट कर उनकी मौत हो सकती थी।

Swarup Nagar
Swarup Nagar

छत से कूदने के कारण 2 लोगों को मामूली चोट आई है जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। फायर विभाग के अनुसार उन्हें रात 12:00 बजे आग लगने की कॉल मिली थी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है और कूलिंग का काम जारी है

https://youtu.be/7WupvYHEq0w

आग किस कारण लगी है जांच का विषय है लेकिन गनीमत रही हादसे में किसी की जान नहीं गई लेकिन नीचे की दुकानों का पूरा सामान जलकर जरूर राख हो गया है फिलहाल आग के कारणों की जांच विभाग और दिल्ली पुलिस कर रही है।

Written by admin