• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Wednesday, April 15, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home Political

दिल्ली में नरेला को केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा

by Editor
December 29, 2017
in Political
0
Narela Flyover and ROB inauguration

Narela Flyover and ROB inauguration

0
SHARES
36
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नरेला नई दिल्ली ।
रिपोर्ट : अनिल अत्री व नसीम अहमद ।

दिल्ली के नरेला में जाम से मुक्ति दिलाने के लिए आज एक बड़ी परियोजना का शिलान्यास किया गया । इस परियोजना में 437 करोड रुपए की लागत से रेलवे ट्रैक के ऊपर फ्लाई ओवर बनाया जाएगा । साथ में साढे 55 करोड रुपए की लागत से R.O.B. बनाया जाएगा। इस शिलान्यास में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी , बीजेपी सांसद उदित राज और दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल पहुंचे कार्यक्रम में बीजेपी के जिला अध्यक्ष नील दमन खत्री और दूसरे निगम पार्षद एवं पदाधिकारी मौजूद रहे । इसका आयोजन DDA की तरफ से किया गया था और डीडीए इस परियोजना का निर्माण करने जा रही है

Narela Flyover and ROB inauguration
Narela Flyover and ROB inauguration
Narela Flyover and ROB inauguration
Narela Flyover and ROB inauguration

दिल्ली के नरेला में अक्सर अंदर की सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है क्योंकि यहां एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी है और इस अनाज मंडी में हरियाणा , राजस्थान , पंजाब उत्तर प्रदेश और दिल्ली के किसान अपनी फसल लेकर आते हैं । साथ में नई मंडी और पुरानी मंडी 2 मंडियों के होने के कारण सड़को पर अक्सर जाम लगा रहता है । लोग भारी जाम में फस जाते हैं इससे निजाकत दिलाने के लिए नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र रोड के पास से नरेला इंडस्ट्रियल एरिया का कॉरिडोर गुजर रहा है उसको सीधा बवाना इंडस्ट्रियल एरिया के कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा । ये बवाना की तरफ से सीधे हाईवे से जुड़ जाएगा । बीच में रेलवे ट्रैक के ऊपर फ्लाईओवर बनाया जाएगा मुनीम जी के बाग के पास ये फ्लाई ओवर बनेगा । दरअसल रेलवे फाटक बंद होने से सड़क पर काफी जाम लगता है पहले तो यह उस से 1 किलोमीटर पहले बाहर की तरफ होगा दूसरे ऊपर से फ्लाईओवर बन जाएगा जिससे नरेला में जाम की स्थिति से काफी निजाकत मिलेगी। बवाना जाने वाली गाड़ियां या बवाना की तरफ से नरेला आने वाली गाड़ी अंदर से न गुजर कर सीधे इस कॉरिडोर से गुजरेगी तो काफी बड़ी राहत मिलेगी। यहां पर आज केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी , BJP सांसद उदित राज दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल योजना का शिलान्यास करने पहुंचे कार्यक्रम का आयोजन डीडीए की तरफ से DDA ऑफिस मुनीम जी का बाग में किया गया था । फ्लाईओवर के निर्माण में 437 करोड रुपए की लागत आएगी तो साथ में एक ROB बनाया जाएगा आरोपी में साढे 55 करोड रुपए की लागत आएगी । मंत्री साहब का दावा है कि इस परियोजना को एक साल में तैयार कर दिया जाएगा जो नए साल पर नरेला वासियों को एक बड़ा तोहफा है ।

Narela Flyover and ROB inauguration
Narela Flyover and ROB inauguration
Narela Flyover and ROB inauguration
Narela Flyover and ROB inauguration

यहां इस शिलान्यास के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी पहुंचे एरिया के सांसद डॉ उदित राज पहुंचे साथ में दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर भी पहुंचे आम आदमी पार्टी चाहती थी कि प्रोटोकॉल के लिहाज से नरेला के स्थानीय विधायक को भी बुलाया जाता लेकिन इसमें आम आदमी पार्टी के विधायक को निमंत्रण नहीं दिया गया इस बात से आम आदमी पार्टी जरुर नाराज है इस बारे में जब सांसद उदित राज से पूछा गया तो उनका कहना था कि कार्यक्रम DDA का है उन्हें भी कल ही निमंत्रण मिला है किस किस को बुलाया है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

इस कार्यक्रम में दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने दिल्ली की समस्याओं की तरफ ध्यान दिलाया और उन समस्याओं से निजाकत पाने की बात कही साथ ही केंद्रीय मंत्री ने इस परियोजना के एक साल में पूरा होने की बात कही । कुल मिलाकर नए साल पर दिल्ली में नरेला की जनता को यह एक बड़ा तोहफा मिला है जो उन्हें जाम से छुटकारा देगा । अब देखने वाली बात होगी कि कई बड़ी परियोजनाओं की तरह यह परियोजना भी कहीं 1 साल से चलकर लंबी चलती रहे क्योंकि नरेला की जनता हर रोज जाम से जूझती है और इस इंतजार में हैं कि कब उन्हें जाम से छुटकारा मिलेगा

Tags: Muneem ji ka bagh me flyoverNarela Bawana RoadNarela DDANarela fatakNarela Flyover and ROB inaugurationNarela indestrial area coridorनरेला इंडस्ट्रियल एरिया कॉरिडोरनरेला डी डी ए कार्यक्रमनरेला फाटकनरेला बवाना रॉडमुनीम जी का बाग नरेला
Editor

Editor

Next Post
Jat OBC Reservation

जाट आरक्षण संघर्ष समिति : जब तक सभी 6 माँगें पूरी नहीं हो जाती हैं तब तक संघर्ष जारी रहेगा

The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Bharat Gaurav Award
Game

कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी होंगे भारत गौरव अवॉर्ड के मुख्य अतिथि

by Editor
November 12, 2025
0

...

Read moreDetails
From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law
News

From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law

by Editor
October 31, 2025
0

...

Read moreDetails
Sur Ghat Wazirabad Yamuna
News

दिल्ली पुलिस के ASI यमुना में डूबे

by Editor
September 11, 2025
0

...

Read moreDetails
Munak Canal Haiderpur Shalimar Bagh
News

शालीमार बाग क्षेत्र में दो बच्चों की नहर में डूब कर मौत

by Editor
September 8, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.