• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Thursday, March 26, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home News

SC ST एक्ट पर दो बजे के बाद होगी सुनवाई क्या है पूरा मसला।

by Editor
April 3, 2018
in News
0
Sc St Act matter

Sc St Act matter

0
SHARES
25
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AA News
नई दिल्ली ।

कल इस मुद्दे पर देशभर में बंद रहा कई जगह हिसात्मक घटनाये भी हुई। कहि पक्ष तो कही इसके विपक्ष में प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है । पूरा सोसल मीडिया कल की घटनाओं से भर गया है ।
सुप्रीम कोर्ट एससी/एसटी ऐक्ट पर केंद्र की पुनर्विचार याचिका पर आज दोपहर 2 बजे से सुनवाई करेगा। एससी/एसटी एक्ट में हुए बदलावों को लेकर केंद्र सरकार द्वारा दायर की गई पुर्नविचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तुंरत सुनवाई को तैयार हो गया है।

Sc St Act matter
Sc St Act matter

 इस मामले पर मंगलवार यानि आज दोपहर 2 बजे खुली अदालत में सुनवाई होगी।  मुख्य न्यायाधीश ने इसके लिए जस्टिस आदर्श कुमार गोयल और जस्टिस यूयू ललित की अगुवाई में बेंच का गठन किया है। उच्चतम न्यायालय की पीठ ने अटॉर्नी जनरल से कहा कि वह प्रधान न्यायाधीश से उसी पीठ के गठन का अनुरोध करें जिसने एससी/ एसटी फैसला सुनाया था।
आपको बता दें कि एससी/एसटी अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सोमवार (2 अप्रैल) को दलित संगठनों  ने भारत बंद बुलाया था। इस दौरान देश के अधिकतर राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हुए जिसमें लगभग 9 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और पंजाब सहित अन्य स्थानों पर आगजनी, गोलीबारी और तोड़फोड़ की खबरों के बीच कई राज्यों ने बंद के मद्देनजर शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया था और संचार एवं रेल समेत परिवहन सेवाएं अस्थायी तौर पर रोक दी थीं। स्थिति पर काबू पाने के लिये प्रशासन को ग्वालियर शहर के चार थाना क्षेत्रों और कुछ कस्बों में कर्फ्यू तथा तीन शहरों में धारा 144 लागू करनी पड़ी।

उत्तर प्रदेश में प्रदर्शनकारियों ने हापुड़, आगरा, मेरठ, सहरानपुर और वाराणसी में पुलिस पर पत्थर बरसाए और दुकानों को लूट लिया। सुप्रीम कोर्ट ने दिए ये दिशा-निर्देश
सर्वोच्च न्यायालय ने 20 मार्च को दिए अपने आदेश में कहा कि इस अधिनियम के अंतर्गत आरोपियों की गिरफ्तारी अनिवार्य नहीं है और प्रथमदृष्टया जांच और संबंधित अधिकारियों की अनुमति के बाद ही कठोर कार्रवाई की जा सकती है। यदि प्रथम दृष्टया मामला नहीं बनता है तो अग्रिम जमानत देने पर पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं है। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी नहीं होगी। इसके पहले आरोपों की डीएसपी स्तर का अधिकारी जांच करेगा। यदि कोई सरकारी कर्मचारी अधिनियम का दुरुपयोग करता है तो उसकी गिरफ्तारी के लिए विभागीय अधिकारी की अनुमति जरूरी होगी। अगर किसी आम आदमी पर इस एक्ट के तहत केस दर्ज होता है, तो उसकी भी गिरफ्तारी तुरंत नहीं होगी। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी या एसएसपी से इजाजत लेनी होगी। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार शीर्ष अदालत द्वारा दिए गए तर्क से सहमत नहीं है।

Editor

Editor

Next Post
Rohini Zone Office

रोहिणी जॉन आफिस पर जबरदस्त प्रोटेस्ट

The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Bharat Gaurav Award
Game

कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी होंगे भारत गौरव अवॉर्ड के मुख्य अतिथि

by Editor
November 12, 2025
0

...

Read moreDetails
From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law
News

From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law

by Editor
October 31, 2025
0

...

Read moreDetails
Sur Ghat Wazirabad Yamuna
News

दिल्ली पुलिस के ASI यमुना में डूबे

by Editor
September 11, 2025
0

...

Read moreDetails
Munak Canal Haiderpur Shalimar Bagh
News

शालीमार बाग क्षेत्र में दो बच्चों की नहर में डूब कर मौत

by Editor
September 8, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.