• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Saturday, July 11, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home Social

विश्वकर्मा कारपेंटर वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा मुम्बई के विलेपार्ले स्थित नवीन भाई ठक्कर हॉल मे कारपेन्टर सम्मेलन का आयोजन

by Editor
December 10, 2017
in Social
0
Vishwkrma Welfare Association

Vishwkrma Welfare Association

0
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विश्वकर्मा कारपेंटर वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा मुम्बई के विलेपार्ले स्थित नवीन भाई ठक्कर हॉल मे कारपेन्टर सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे मुम्बई, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश के फर्नीचर के कारोबार से जुड़े कारपेन्टर विश्वकर्मा लोहार एवं बढई समाज के लोगों का बडा जमावड़ा हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम आसरे विश्वकर्मा और अध्यक्षता श्री राजेन्द्र विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर विश्वकर्मा समाज के समाजसेवी श्री सभाजीत विश्वकर्मा को विश्वकर्मा रत्न पुरस्कार मुख्य अतिथि श्री राम आसरे विश्वकर्मा के कर कमलो द्वारा देकर सम्मानित किया गया।

Vishwkrma Welfare Association
Vishwkrma Welfare Association

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव श्री गंगाराम विश्वकर्मा तथा आयोजन कारपेन्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री वशिष्ठ नारायण विश्वकर्मा ने माननीय पूर्वमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा का अपनी कमेटी की तरफ से स्वागत अभिनन्दन किया। पूर्वमत्री श्री राम आसरे विश्वकर्मा ने विश्वकर्मा कारपेन्टर सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि विगत 10 वर्षो से लगातार कारपेन्टर सम्मेलन के माध्यम से आपकी आवाज उठायी जाती रही है लेकिन आज तक बढई कारपेन्टर की दशा मे कोई सुधार नही हुआ। केन्द्र और प्रदेश सरकार का रवैया कारपेन्टरो के प्रति उपेक्षापूर्ण रहा है। किसी कारपेन्टर की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो उनके परिवार की आर्थिक मदद के लिए सरकार के पास कोई योजना नही है। उपर से केन्द्र सरकार लकडी पर 18% जी०एस०टी० लगाकर लकडी के कारोबार को खतम करने की साजिश कर रही है। आजादी के बाद से लेकर आज तक कारपेन्टरों को उनकी बुनियादी सुविधाओं से वंचित किया गया है। लोहे लकडी के कारोबार पर सरकार द्वारा कोई सरकारी मदद जारी नहीं की गयी और न कुटीर उद्योग को कोई बढावा दिया गया। इसीलिये हमारी मांग है कि केन्द्र सरकार शिल्पकारो के विकास के लिये राष्ट्रीय शिल्पकार विकास आयोग का गठन करे ताकि आयोग की संस्तुतियों को लागू करके विश्वकर्मा शिल्पकार और कारपेन्टर का विकास किया जा सके।हमारा न तो कोई राजनैतिक संरक्षण है और न हमारे समाज के एम०पी०, एम०एल०ए० है जो हमारी बात लोकसभा या विधानसभा में उठा सके।केन्द्र और प्रदेश सरकार में विश्वकर्मा समाज का कोई मन्त्री भी नही है जो हमारी बातो को सरकार में पहुचाकर हमारी मदद कर सके।जब तक हम सरकार में मन्त्री थे तब तक हमने समाज की मदद की लेकिन अब विश्वकर्मा समाज को कोई पूंछने वाला नही है। विश्वकर्मा समाज को राजनीति और सरकार से भागीदारी लेनी होगी तब जाकर के समाज के लिए नीतिया बनायी जा सकेगी और समाज को सामाजिक सुरक्षा दिया जा सकेगा। श्री विश्वकर्मा ने सभी विश्वकर्मा बन्धुओं को विश्वकर्मा के नाम पर एकजुट होने का आह्वान किया। कार्यक्रम मे सर्वश्री राजेन्द्र चिन्तबहाल विश्वकर्मा अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्री शंकरलाल चुरागले, मुम्बई प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा,डा० आर०आर० विश्वकर्मा, नन्दलाल विश्वकर्मा, संतलाल विश्वकर्मा, योगेश विश्वकर्मा, रामलाल विश्वकर्मा, गुलाम विश्वकर्मा,के०के० विश्वकर्मा सहित समाज कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

Editor

Editor

Next Post
Kejariwal on BJP

मैक्स अस्पताल का समर्थन कर मनोज तिवारी और बीजेपी ने जमीर बेच दिया - अरविन्द केजरीवाल

Kolkata police raid Agrifields Amit Gupta, others in Sunland fraud case.
News

Kolkata police raid Agrifields Amit Gupta, others in Sunland fraud case

by Editor
March 5, 2026
0

...

Read moreDetails
Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog.
News

Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog

by Editor
January 10, 2026
0

...

Read moreDetails
Land Pooling Policy Delhi
Property

“दिल्ली लैंड पुलिंग पॉलिसी” की देरी पर किसान अभी भी मायूस

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Circle Rates May Go Up
Property

दिल्ली में सर्कल रेट 8 गुना तक बढ़ सकता है

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.