• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home Social

फटी जेब वाले पापा

by Editor
December 10, 2017
in Social
0
Sunita

Sunita

0
SHARES
30
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

फटी जेब वाले पापा

Sunita
Sunita Karothwal

बहुत रंगीन थे वे धागे
जिनसे पिता का कुरता बना था
पर परिवार की ख्वाहिशों ने
उन्हें सफेद कर दिया
यूँ ही नहीं उड़े ये रंग
बरसों खड़े रहे वह धूप में
भटकते रहे दोपहरियों में कमाने के लिए
ताकि सब्जियाँ ,चाय पत्ती, चीनी और हमारी
आँतों के लिए गेहूँ खरीदने सकें…

कोई चीज नहीं है दुनिया की
हमने कही और पिता ने नहीं दी …

बहुत जेब हैं उनके सफेद कुरते में
देख रही हूँ बचपन से
हमेशा भरी रहती हैं उपर तक
हाँ सूखते देखे हैं मैंने तालाब ,नदी
बादल भी नहीं रहते सदा साथ नहीं रहते
जल से भरे हुए
उड़ जाते हैं अक्सर हल्की हवा में
पर, कभी नहीं देखी कुरते के बाहर
पिता की खाली जेबें…

बेटियों के कन्यादान के वक्त
लक्ष्मी के मटके से गिरता रहा धन उनकी जेब में
नाजाने कौन सा बैंक आ बैठा है वहां
अपना बम्पर पॉलिसी ऑफर लेकर
हमारी हर जरूरतों में हाजिर है
बस यही उनकी जेब…

जानती हूँ पापा
तुम्हारा कुबेर होना
और जानती हूँ ये भी
कि इस कुरते में एक फटी जेब भी है
जो तुम्हारे लिए है बस
जब भी जूस वाले के पास से गुजरते हो
अपने मन पर नियंत्रण कर बचा लेते हो पाई पाई
फटी जेब में हाथ डाल
ओर दो महीने ज्यादा चला लेते हो पुराने जूते
चार बरस ज्यादा पहन लेते हो घिसी कॉलर वाली शर्ट
यूँ ही बरसों पैदल चलकर
थमा देते हो लगन पर
दामाद को बाईसाइकिल की चाबी
जबकि तुम खुद के लिए नहीं खरीद पाये
एक साइकिल भी…

फटी जेब वाला पापा होना
आसान नहीं है पापा
सुन रहे हो ना मेरे प्यारे पापा
फटी जेब वाला पापा होना
आसान नहीं है पापा…
सुनीता करोथवाल

Tags: Sunita Karothwal
Editor

Editor

Next Post
Vishwkrma Welfare Association

विश्वकर्मा कारपेंटर वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा मुम्बई के विलेपार्ले स्थित नवीन भाई ठक्कर हॉल मे कारपेन्टर सम्मेलन का आयोजन

The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Bharat Gaurav Award
Game

कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी होंगे भारत गौरव अवॉर्ड के मुख्य अतिथि

by Editor
November 12, 2025
0

...

Read moreDetails
From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law
News

From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law

by Editor
October 31, 2025
0

...

Read moreDetails
Sur Ghat Wazirabad Yamuna
News

दिल्ली पुलिस के ASI यमुना में डूबे

by Editor
September 11, 2025
0

...

Read moreDetails
Munak Canal Haiderpur Shalimar Bagh
News

शालीमार बाग क्षेत्र में दो बच्चों की नहर में डूब कर मौत

by Editor
September 8, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.