Skip to content
Saturday, September 26, 2026
Breaking
Social

दिल्ली के कई कोलीजो में स्टूडेंट्स को 10 पौधे लगाकर उनकी देखरेख करना हुआ अनिवार्य

· by admin0
2 min read
Shri Guru Teg Bahadur Khalsa College DU North Campus
Shri Guru Teg Bahadur Khalsa College DU North Campus

AA News
Anil Kumar Attri
#Guru_Teg_Bahadur_Singh_Khalsa_College_DU

दिल्ली में पर्यावरण को लेकर अनोखी मुहिम की शुरुआत दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने की है जो तारीफ ए काबिल है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तहत चलने वाले सभी स्कूलों व कालेजों में प्रत्येक स्टूडेंट के लिए 10 पौधे लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

Shri Guru Teg Bahadur Khalsa College DU North Campus
Shri Guru Teg Bahadur Khalsa College DU North Campus

स्टूडेंट का प्रोजेक्ट तभी पूरा माना जाएगा जब वह 10 पौधे लगाएगा और उनका पालन पोषण भी करेगा। यह सभी पौधे जड़ी-बूटियों और पर्यावरण की दृष्टि से पॉल्यूशन को कम करने वाले हैं। आज पहले दिन ही दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में शुरुआत की गई है।
वीडियो
https://youtu.be/mj5gPgIBrg0

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा इसकी शुरुआत करने का मुख्य मकसद पर्यावरण के साथ-साथ गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव को मनाना है ।

Shri Guru Teg Bahadur Khalsa College DU North Campus
Shri Guru Teg Bahadur Khalsa College DU North Campus

प्रकाश उत्सव मनाने के माध्यम से इस तरह से पर्यावरण का ध्यान देना एक बेहतरीन निर्णय है। आज स्टूडेंट्स ने 500 पौधों को लगाया है और अब इनकी देखरेख करेंगे साथ ही दूसरे कॉलेजों में भी जागरूकता के लिए एक रैली निकाली जो गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज से शुरू होकर नॉर्थ कैंपस में घूमते हुए वापिस इसी कॉलेज में पहुंची।

Shri Guru Teg Bahadur Khalsa College DU North Campus
Shri Guru Teg Bahadur Khalsa College DU North Campus

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिल्ली से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा थे। गेस्ट ऑफ ऑनर हरमीत सिंह कालका (जनरल सेक्रेटरी, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) साथ ही गेस्ट ऑफ ऑनर तरलोचन सिंह गवर्नमेंट गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन मौजूद थे। यदि सभी संस्थाए व संगठन ऐसे कार्यक्रम शुरू करें तो पर्यावरण को काफी हद तक बचाया जा सकता है ।

Written by admin