Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
Latest
Social

छोटे बच्चों के बड़े काम

· by admin0
2 min read
KAMS Convent School Kushak Delhi
KAMS Convent School Kushak Delhi

वीडियो में स्कूल का प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम देखें

https://youtu.be/1EZpneAw6ps

वीडियो
..
छोटे बच्चों के बड़े काम
KAMS Convent School

AA News

आज दिल्ली के बुराड़ी एरिया में स्थित कैमस कान्वेंट स्कूल के काफी छात्रों को सम्मानित किया गया। सम्मान स्कूल मैनेजमेंट की तरफ से दिया गया । ये सभी वे छात्र थे जिन्होंने अपने स्कूल की फीस के साथ कुछ अलग से डोनेशन एक निजी संस्था को दी जो कैंसर पीड़ित लोगों की सहायता करती है । छोटे छोटे बच्चों ने काम काफी बड़ा किया है । साथ में स्कूल के स्टाफ ने भी इस संस्था के माध्यम से कैंसर पीड़ित लोगों की मदद की ।

कैमस कान्वेंट स्कूल बुराड़ी विधानसभा के कुशल गांव में स्थित है इस स्कूल के बच्चों ने खुद और आसपास के एरिया से MRD नाम की सोसाइटी को कुछ पैसे भेंट किए । यह MRD संस्था कैंसर पीड़ित लोगों का इलाज करवाती है ।

KAMS Convent School Kushak Delhi
KAMS Convent School Kushak Delhi
KAMS Convent School Kushak Delhi
KAMS Convent School Kushak Delhi

स्कूल प्रशासन ने बताया कि इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया था । कैमस कान्वेंट स्कूल आज से नहीं पिछले कई सालों से ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेता रहा है।

डोनेशन के अलावा क्रिसमस डे पर स्कूल की तरफ से जरूरतमंद लोगों को अनाज , चावल , चीनी , छोटे बच्चों को रजिस्टर , कॉपी और स्टेशनरी का सामान डोनेट किया जिसकी खुशी शब्दों में बयान नहीं की जा सकती। बच्चों ने 10 रूपये प्रति बच्चे के हिसाब से इकट्ठा करके यह सामान खरीदा और जरुरतमंदों तक पहुंचाया जिसका आशीर्वाद इन बच्चों को मिला ।

KAMS Convent School Kushak Delhi
KAMS Convent School Kushak Delhi
KAMS Convent School Kushak Delhi
KAMS Convent School Kushak Delhi

इस कार्यक्रम में बच्चों और स्कूल के सभी टीचर्स ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमें विक्रम जी , शाहरुख जी , राजेश्वर और सोनिया मैडम , बबीता मैडम , देवेंद्र जी , आदर्श जी , अनीता मैडम आदि का काफी योगदान रहा ।

स्कूल के चेयरमैन खेमचंद सैनी ने लोगों से कहा कि वे बच्चों की फीस में कुछ कंसेशन देंगे । जो लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं और किसी कारणवश निजी स्कूलों में एडमिशन नहीं ले पाते है हम उनकी हर सहायता करने की कोशिश करेंगे ।
जिन बच्चों में कैंसर पीड़ितों की सहायता के लिए और क्रिसमस डे पर दूसरों की मदद के लिए सहायता की तो उनको स्कूल की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

Written by admin