• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Thursday, April 23, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home Social

25 दिन से ज्यादा बीत गए पर मासूम का नही सुराग (नत्थूपुरा दिल्ली)

by Editor
January 31, 2018
in Social
0
Nathupura Delhi Child Missing

Nathupura Delhi Child Missing

1
SHARES
28
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AA News
नत्थूपुरा, नई दिल्ली
आशु उम्र 7 साल थाना स्वरूप नगर दिल्ली से लापता।
परिवार सम्पर्क सूत्र : 7834871508 और 9718550104

दिल्ली में अपने मासूम बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोगों में काफी दहशत है। दिल्ली में लगातार मासूम बच्चे गुम हो रहे हैं इसके पीछे कोई गिरोह है या क्या है वजह यह सब जांच का विषय है। नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के स्वरूप नगर थाना एरिया के नत्थूपुरा से एक 7 साल का बच्चा 7 जनवरी 2018 से लापता है 25 दिन बीत जाने के बाद भी बच्चे का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। बच्चा घर के पास गली में ही खेल रहा था जिसे शाम के वक्त सभी ने देखा भी था लेकिन अचानक बच्चा गायब हो गया। बच्चे की गुमशुदगी की इतला स्वरूप नगर थाना एरिया को भी दी गई लेकिन 25 दिन बीत जाने के बाद भी इस बच्चे का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
वीडियो

वीडियो

बच्चे के परिजन काफी परेशान है और खुद भी गली , नाले , कालोनियां सब जगह अपने मासूम बच्चे को तलाश रहे हैं लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है। न ही किसी तरह की फिरौती आदि की कॉल अभी तक परिजनों के पास आई है । आशीष उर्फ आशु नाम का यह बच्चा 7 जनवरी 2018 को घर के पास खेल रहा था उसी दौरान गायब हुआ था बच्चे के परिवार की नत्थूपुरा मेन मार्केट में किरायने की दुकान है जैसे ही बच्चा कई देर तक घर नहीं पहुंचा तो बच्चे के पिता और दादा सभी आस-पास गलियों में सब जगह बच्चे को तलाशने लगे लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। घटना के बाद बच्चे के दादा लाल सिंह काफी दुखी है क्योंकि उनका 7 साल का पोता गायब हुआ है और आज से 10 साल पहले लाल सिंह का एक 13 साल का बेटा भी इसी तरह गायब हुआ और 2 घंटे में ही घर से करीब 7 से 8 किलोमीटर दूर नहर में डेड बॉडी मिली थी। उस मामले में लाल सिंह अभी तक इंसाफ की गुहार दिल्ली पुलिस से लगाते रहे हैं और कहते रहे कि इतना छोटा बच्चा इतनी जल्दी नहर पर नहीं जा सकता। पुलिस ने उसे हादसा माना लेकिन लाल सिंह को उस में हत्या की आशंका थी।
दिल्ली में लगातार मासूम बच्चे गुम हो रहे हैं इसके पीछे कोई गिरोह है यह क्या है असली वजह यह सब जांच का विषय है ।

Nathupura Delhi Child Missing
Nathupura Delhi Child Missing

स्वरूप नगर थाना पुलिस अपने स्तर पर छानबीन कर रही है लेकिन पुलिस की पूरी छानबीन से यह परिवार नाखुश है क्योंकि इस परिवार का बच्चा अभी तक नहीं मिला है।
यदि आपको अपने आसपास कोई संदिग्ध बच्चा दिखाई देता है या किसी पड़ोसी के पास अचानक आया हुआ कोई बच्चा दिखाई दे तो आप पुलिस को सूचना देकर किसी दुखी परिवार की सहायता कर सकते हैं। फिलहाल इस बच्चे की अभी तलाश जारी है और अभी तक बच्चा नहीं मिल पाया है

Tags: Ashu missingNathupura Burari child missingNathupura Burari DelhiNathupura Delhi Child MissingSwarup nagar child missing
Editor

Editor

Next Post
MP Mahesh Giri and Manoj Tiwari etc

द्वितीय चरण में दिव्यांग सशक्तिकरण योजना के उपकरण वितरण समारोह

The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Bharat Gaurav Award
Game

कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी होंगे भारत गौरव अवॉर्ड के मुख्य अतिथि

by Editor
November 12, 2025
0

...

Read moreDetails
From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law
News

From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law

by Editor
October 31, 2025
0

...

Read moreDetails
Sur Ghat Wazirabad Yamuna
News

दिल्ली पुलिस के ASI यमुना में डूबे

by Editor
September 11, 2025
0

...

Read moreDetails
Munak Canal Haiderpur Shalimar Bagh
News

शालीमार बाग क्षेत्र में दो बच्चों की नहर में डूब कर मौत

by Editor
September 8, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.