• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home Social

बुराड़ी विधानसभा से 900 तीर्थ यात्री महाकाल और ओंकारेश्वर की तीर्थ यात्रा पर गए

by Editor
September 29, 2019
in Social
0
Burari Delhi 110084

Burari Delhi 110084

0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AA News
Burari Delhi 110036
Report : Anil Kumar

मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत आज दिल्ली से 900 तीर्थयात्री महाकाल और ओंकारेश्वर की तीर्थ यात्रा के लिए निकले। दरअसल दिल्ली सरकार दिल्ली में बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा का प्रबंध करती है। उसी के तहत जिसमें बुजुर्ग के साथ एक उसका एक अटेंडेंट भी अलाउ होता है। आज बुराड़ी विधानसभा से इन 900 तीर्थ यात्रियों का जत्था 24 बसों में सवार होकर सफदरजंग रेलवे स्टेशन के लिए निकला जहाँ से ट्रेन द्वारा आगे की यात्रा शुरू होगी और महाकाल व ओंकारेश्वर के दर्शन यात्री करेंगे।

इस तीर्थ यात्रा में भारत की गंगा यमुना तहजीब भी देखने को मिली क्योंकि महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर की यात्रा पर मुस्लिम भी हिंदू धर्मावलंबियों के साथ जा रहे हैं और वे भी बेहद खुश हैं। आज बुराड़ी विधानसभा के सभी तीर्थ यात्री एक जगह एकत्रित हुए। वहां सभी का विधिवत स्वागत किया गया। स्थानीय विधायक संजीव झा ने तीर्थ यात्रियों को पुष्पमाला पहनाकर उनसे आशीर्वाद लेकर उन्हें तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया।

Burari Delhi 110084
Burari Delhi 110084

24 AC बसें बुराड़ी के बाईपास पर तैयार रखी गई थी जिनमें बैठा कर सभी तीर्थ यात्रियों को सफदरजंग रेलवे स्टेशन ले जाया गया, जहां से एसी ट्रेन द्वारा ही सभी तीर्थ यात्रियों को सरकारी खर्चे पर ले जाया जा रहा है। तीर्थ यात्रियों को तीर्थ यात्रा में जाने का खर्च, खाने का खर्च और थ्री स्टार होटल में रहने का खर्च दिल्ली सरकार उठाती है और दिल्ली सरकार के वॉलिंटियर्स भी तीर्थ यात्रियों की सेवा में तैयार रहते हैं। इस यात्रा से बुजुर्ग बेहद ही खुश हैं। बुजुर्गों का कहना था कि अकेले अकेले यात्रा करने में इतना आनंद नहीं आता जितना कि आसपास के सैकड़ों लोग इकट्ठा होकर जाते हैं उसमें आता है। सभी बुजुर्गों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक संजीव झा को आशीर्वाद दिया। सभी बुजुर्ग महाकाल और ओम्कारेश्वर के लिए निकले हैं और 3 दिन की यात्रा के बाद वापस आएंगे । आने-जाने , रहने, खाने पीने का सब इंतजाम दिल्ली सरकार की तरफ से फ्री किया जाता है।

साथ ही नवरात्रों में यह यात्रा होने के कारण व्रतधारियों का अलग से खाना होगा तथा बिना व्रत वाले जो नमक आदि का भी सेवन करना चाहेंगे उनका खाना अलग से होगा। दोनों तरह की खाने की सुविधा होगी साथ ही खाने में सब्जी पूरी के साथ-साथ हलवा और खीर जैसे व्यंजन भी ट्रेन में यात्रियों को दिए जाते हैं और थ्री स्टार होटल में जाकर वहां भी पूरी आवभगत दिल्ली सरकार द्वारा यात्रियों की जाती है। बुराड़ी विधानसभा से ये 900 तीर्थयात्री रवाना हुए हैं ।

Burari Delhi 110084
Burari Delhi 110084

स्थानीय विधायक संजीव झा ने बताया कि अलग-अलग जगह पर दिल्ली सरकार की तरफ से इस तरह की तीर्थ यात्रा कराई जाती है। अगली तीर्थ यात्रा शिरडी सांई बाबा की होगी जिसके लिए बुराड़ी विधानसभा में काफी बुजुर्गों ने पहले ही जाने की इच्छा जता दी है । साथ ही वैष्णो देवी और अजमेर समेत सभी तीर्थ यात्रा तीर्थ स्थलों की यात्रा दिल्ली सरकार पूरी दिल्ली से बुजुर्गों को करा रही है ।
Video

Video

Tags: Burari se tirth yatraSanjeev jha mlaSanjiv jha mla
Editor

Editor

Next Post
"Ganga Toli Mandir" Basana Indestrial Area Sec-4 Delhi

बवाना का गंगा टोली मंदिर काफी प्राचीन और इसका इतिहास

Kolkata police raid Agrifields Amit Gupta, others in Sunland fraud case.
News

Kolkata police raid Agrifields Amit Gupta, others in Sunland fraud case

by Editor
March 5, 2026
0

...

Read moreDetails
Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog.
News

Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog

by Editor
January 10, 2026
0

...

Read moreDetails
Land Pooling Policy Delhi
Property

“दिल्ली लैंड पुलिंग पॉलिसी” की देरी पर किसान अभी भी मायूस

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Circle Rates May Go Up
Property

दिल्ली में सर्कल रेट 8 गुना तक बढ़ सकता है

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.